1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या ‘Hulk’ को मात दे पाएगी ‘She-Hulk’? जानें कब-कहां देख सकते हैं ये सीरीज!

'हल्क' (Hulk) की दमदार मार-धाड़ देखने के बाद फैंस 'शी हल्क' (She Hulk) की मार-धाड़ देखने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इससे पहले कैप्टन अमेरिका, आई एम ग्रूट, मून नाइट और मिस मार्वल जैसे कई प्रोजेक्ट्स OTT पर रिलीज हो चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 18 Aug 2022, 2:38 PM IST

 'Hulk' को मात दे पाएगी 'She Hulk'

'Hulk' को मात दे पाएगी 'She Hulk'

मार्वल स्टूडियो की फिल्में लंबे समय से बड़े पर्दे पर लोगों का मनोरजंन करती नजर आ रही हैं, लेकिन अब मार्वल प्रेमियों के लिए खुशी की बात ये है कि उनको OTT पर भी अपने चहेते सुपरस्टार्स की फिल्में और वेब सीरीज देखने का मौका मिल पा रहा है। मार्वल की तरफ से कैप्टन अमेरिका (Captain America), आई एम ग्रूट (I am Groot), मून नाइट (Moon Knight) और मिस मार्वल (Ms Marvel) जैसे कई प्रोजेक्ट्स लोगों के सामने रखे गए। इसी कड़ी में अब 'शी-हल्क: अटॉर्नी एट लॉ' (She-Hulk: Attorney at Law) का नाम भी जुड़ चुका है।

वैसे हल्क (Hulk) की शक्ति से हम सभी वाकिफ हैं, लेकिन अब देखना ये है कि शी-हल्क में कितना दम है? जहां हल्क का दमदार किरदार बॉलीवुड स्टार मार्क रफ़ालो (Mark Ruffalo) ने निभाया था, तो वहीं 'शी-हल्क' का किरदार हॉलीवुड एक्ट्रेस तातियाना मसलनी (Tatiana Maslany) निभाने जा रही हैं। इस सीरीज का टीजर लॉन्च हो चुका है, जिसको दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

ये सीरीज हर मार्वल सीरीज की तरह OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। 'हल्क' मार्वल स्टूडियो के सबसे चहेते सुपरहीरोज में गिना जाता है, जिसके बाद अब मेकर्स ने हल्क की भी लव स्टोरी आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है। इससे पहले मेकर्स 'थॉर' (Thor) की लव स्टोरी दिखा चुके हैं। मार्वल प्रेमी इस सीरीज के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें: 'सलवार सूट की उम्मीद न रखें', पाकिस्तानी एक्ट्रेस Mathira Mohammad ने बोल्ड फोटोशूट करवा कह दी ऐसी बात; ट्रोलर्स ने भी नहीं छोड़ी कोई कसर


अगर आप भी एक मार्वल फैंस और इस सीरीज के बारे में जरूरी बातें जानना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये सीरीज भारत में आज यानी 18 अगस्त को रिलीज हो चुकी है, जिनके पास इस OTT एप का सब्सक्रिप्शन है वो दर्शक इसे आज दोपहर 12.30 बजे के बाद से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री में एन्जॉय कर सकते हैं।

इस सीरीज में तातियाना मसलनी के अलावा चार्ली कॉक्स, रेने एलिस गोल्ड्सबरी, बेनेडिक्ट, सेगारा और जिंजर गोंजागा जैसे मशहूर स्टार्स भी नजर आएंगे। इस वेब सीरीज की कहानी Jennifer Walters नाम की एक लॉयर पर आधारित है, जो सुपरहीरोज से जुड़े लीगल मामले निपटाती हैं, लेकिन ये लॉयर शी हल्क कैसे बन गई? ये जानने के लिए आपको सीरीज देखनी होगी।

यह भी पढ़ें: Angelina Jolie ने तालिबान से ली सीधी टक्कर!