
नई दिल्ली: लॉकडाउन के चलते 'रामायण' (Ramayan) की एक बार फिर प्रसारण की डिमांड उठी थी। जिसके बाद दूरदर्शन पर इसका प्रसारण शुरू हुआ और इसने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। आज के एपिसोड में रावण का वध दिखाया गया। श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तभी तो इस एपिसोड के बाद रामायण सोशल मीडिया (Ramayan) पर ट्रेंड करने लगा। कई लोगों ने रावण के वध के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
एक यूजर ने लिखा है- 'श्रीराम कहते हैं कि रावण मारा गया। राम जीत का श्रेय सभी को देते हैं। एक सच्चा लीडर।' एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- 'अधर्म पर धर्म की विजय हुई। आखिरकर रावण मारा गया।'
वहीं कई यूजर्स ऐसे थे, जो दशहरे की शुभकामनाएं देने लगे। ट्विटर पर आदित्य जैसवाल लिखते हैं- 'हैप्पी दशहरा। विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।' रजत मित्तल लिखते हैं- 'राम भक्तों आज तो दशहरा हैं।'
वहीं रावण वध के बाद एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें श्रीराम हैं और लिखा हुआ है- 'जो दुश्मन की मौत पर दुखी हो, वो हैं श्रीराम।'
Published on:
18 Apr 2020 01:37 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
