7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेमेंट कटौती के साथ शुरू होगी Shubharambh की शूटिंग, कोरोना केस मिलते ही शूटिंग कर दी जाएगी बंद

सीरियल शुभारंभ (serial Shubharambh)की शूटिंग जल्द ही होगी शुरू पेमेंट में होगा कटऑफ

2 min read
Google source verification
Shooting of serial Shubharambh will start

Shooting of serial Shubharambh will start

नई दिल्ली। अनलॉक 1(Unlock 1) की शुरूआत होते ही महाराष्ट्र सरकार ने कुछ शर्तों के साथ शूटिंग करने की इजाजत दे दी है। और इसी के बीच अन्य सीरियल्स के साथ जल्द ही महिमा के सीरियल शुभारंभ की शूटिंग (Shubharambh shooting)भी शुरू होने वाली है। . हालांकि इसकी अभी तक कोई डेट निश्तिच नही की गई है। लेकिन इस बात को कन्फर्म कर दिया गया है कि हर किसी की पेमेट से कटऑफ(payment cut) किया जाएगा। इसा बात का खुलासा महिमा मकवाना (Mahima Makwana)ने एक इंटरव्यू के दौरान करते हुए बताया है कि-"हमारी पेमेंट में कटऑफ होगा, जिससे हमे सबसे ज्यादा नुकसान होगा। क्योकि पहले से लॉकडाउन की वजह से काम बंद होने के चलते हम 3 महीनों के लिए बेरोजगार थे और अब जब शूटिंग शुरू हो रही है तो वो भी पे कट के साथ। इतना ही नहीं हमारा पे-कट का समय भी लम्बा है, जो 6 महीनों तक चलेगा।"

महिना ने बताया, "पहले हमें बताया गया था कि आप सबकी पेमेंट से 40% कट ऑफ होगा लेकिन अब बताया है कि 25% तक होगा फिर भी 6 महीने बहुत होते है।"

महिमा ने (Shooting of serial Shubharambh will start) इस बात का भी खुलासा किया है कि यदि शूटिंग के दौरान किसी को भी कोरोना होता है तो सीरियल को बंद कर दिया जायेगा। शूटिंग को लेकर महिमा ने कहा, "शूट जिस समय शुरू होगा। यूनिट को सेट पर ही रुकवाया जायेगा जबकि एक्टर्स रोज आना-जाना करना होगा। पहले बात चल रही थी कि हम एक्टर्स भी वहीं रहेंगे लेकिन अब नहीं, वैसे मुझे इस बात का भी डर लग रहा है कि रोज आने जाने में काफी बड़ा खतरा हो सकता है।"

प्रिकॉशन के साथ होगी शूटिंग

महिमा ने बताया कि इन दिनों शूटिंग करना जान-जोघिम में डालने के बराबर है। क्योंकि भले ही कितनी गाइडलाइन्स दी गई हो लेकिन उसका कौन कितना पालन करता है ये कोई नहीं जानता। इसलिए अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए वो खुद की तरफ से सारे प्रकॉशन लेंना जरूरी है। आपको बता दें की सीरियल शुभारंभ का सेट मीरा रोड में है और महिमा के सीरियल की शूटिंग सेट पर ही होगी लेकिन महिमा को डर है क्योंकि उनके सेट के एरिया में कोरोना के कई केस हैं।