6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘दुल्हन’ बनने के लिए श्वेता तिवारी को देनी पड़ी यह बड़ी कुर्बानी

श्वेता ने कहा, 'यह एक बड़ा फैसला था।'

2 min read
Google source verification
shweta tiwari

shweta tiwari

अभिनेत्री श्वेता तिवारी जल्द ही टीवी शो 'मेरे डैड की दुल्हन' से वापसी करने जा रही हैं। दिल्ली के शहरी जीवनशैली पर आधारित इस नए शो की कहानी पिता-पुत्री की जोड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है। शो में श्वेता एक आधुनिक महिला 'गुनीत' के किरदार में नजर आएंगी। इस शो में एक्ट्रेस अलग हेयर स्टाइल में दिखेंगी। दरअसल, शो में गुनीत के किरदार के लिए एक्ट्रेस को अपने बाल छोटे करवाने पड़े।

इस बारे में श्वेता ने कहा, 'मुझे हर शो के नए किरदार में अपने लुक के साथ प्रयोग करना पसंद है। यह एक बड़ा फैसला था, लेकिन मुझे 'मेरे डैड की दुल्हन' में गुनीत के लुक के लिए अपने बाल कटवाने पड़े। यह किरदार बहुत ही वास्तविक और दर्शकों से जुड़ने वाला है। हालांकि, मैं दर्शकों के लिए पूरी तरह से अलग लुक लाने की उम्मीद कर रही हूं।' इस शो में श्वेता के अलावा वरुण बडोला और अंजलि ततरारी भी मुख्य भूमिकाओं मे हैं।

श्वेता के अलावा, शो के अन्य कलाकार वरुण बडोला और अंजलि ततरारी ने भी अपने लुक से दर्शकों को चौंका दिया है। अंजलि जो खुद एक फैशन ब्लॉगर हैं, वह निया नाम की मॉडर्न ज़माने की बेटी के किरदार में फिट होने के लिए खुद को अनोखे अंदाज़ में स्टाइल करती नज़र आएंगी। जबकि वरुण बडोला अपने कूल डैडी लुक में नजर आएंगे, जो निया के सपनों और इच्छाओं को पूरा करने के लिए कुछ भी करेगा।