
श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने 16वें बर्थडे पर किया ऐसा काम, एक्ट्रेस बोलीं— अब नहीं हो दूसरी बेटी, बेटा चाहिए
मुंबई। टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में पहचान बनाने वाली श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने अपने 16वें जन्मदिन पर 1.8 लाख रुपए की खरीदारी की। उस समय श्वेता के गर्भ में रेयांश था और वह चाहती थीं कि एक और बेटी हो जाए लेकिन इतनी भारी शॉपिंग को देख उन्होंने अपना मन बदल लिया।
श्वेता ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब पलक 16 की हुई तो मेरे गर्भ में रेयांस था। उस समय मैं कहती थी कि मुझे एक और लड़की ही चाहिए। पलक ने उस 16वें जन्मदिन पर 1 लाख 80 हजार रुपए का मेकअप का सामान खरीदा। वे प्रोड्क्ट्स इतने महंगे थे मसलन एक आईशैडो 7 से 8 हजार रुपए का था। मैंने उसी समय अपनी फैमिली से कहा कि मुझे इस बार लड़का चाहिए। मैं इतना खर्चा बर्दाश्त नहीं कर सकती।
इस पर पलक ने भी कहा कि मम्मी का मूड अलग-अलग होता है। एक समय था जब वह मेरी हर डिमांड पूरी करती थी। फिर एक समय आया जब वह मुझे खर्चा करती समय कहने लगीं कि क्या पैसे पेड़ पर लगते हैं। बता दें कि पलक भी मां की तरह एक्टिंग के क्षेत्र में कॅरियर बनाना चाहती हैं।
Published on:
11 May 2020 11:54 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
