TV न्यूज

सांप के जहर कांड से लेकर फायरिंग तक! Elvish Yadav का रहा विवादों से पुराना नाता

Elvish Yadav of controversies: एल्विश यादव सांप के जहर की तस्करी और इस्तेमाल के आरोपों से लेकर अब अपने घर पर हुई गोलीबारी तक, लगातार विवादों में घिरे रहे हैं। उनका नाम इन घटनाओं से पहले भी कई बार विवादों में आ चुका है…

2 min read
Aug 17, 2025
एल्विश यादव( फोटो सोर्स: X)

Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। आज सुबह उनके गुरुग्राम स्थित घर पर अज्ञात लोगों ने 10-12 राउंड फायरिंग की। घटना सुबह साढ़े 5 और 6 बजे के बीच हुई। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब एल्विश यादव का नाम किसी विवाद में जुड़ा है, उनका विवादों से पुराना नाता रहा है।

ये भी पढ़ें

विवादों के बाद आर्यन खान का OTT पर कमबैक, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में दर्शकों को दिखेगा अलग अवतार

Elvish Yadav का विवादों से पुराना नाता

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। साल 2023 में भी उनकी जान पर खतरा मंडरा रहा था। उस समय उन्हें 1 करोड़ रुपए की फिरौती की धमकी मिली थी। लंदन में रहते हुए उन्हें एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर 1 करोड़ रुपए की मांग की थी, नहीं तो जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

पॉडकास्ट पर बात करते हुए एल्विश ने बताया

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाछिया के पॉडकास्ट पर बात करते हुए एल्विश ने बताया था कि वे उस वक्त हैरान रह गए थे जब उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने पुलिस की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने आरोपी को गुजरात से सिर्फ 6 घंटे में पकड़ लिया था।

सांप के जहर से नशा करने के मामले

एल्विश यादव का नाम सांप के जहर से नशा करने के मामले में भी उछला था। उन्हें नवंबर 2023 में वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। उन पर नोएडा में रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप था। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने नौ सांप और 20 मिलीलीटर जहर जब्त किया था। इस मामले में आठ दिन हिरासत में रहने के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। इसके साथ ही एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग की घटना ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग किसने और क्यों की।

Updated on:
17 Aug 2025 01:50 pm
Published on:
17 Aug 2025 01:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर