6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या आपको याद है सोनपरी की फ्रूटी? बड़ी होकर दिखती हैं काफी स्टाइलिश, लेटेस्ट तस्वीरों में पहचानना मुश्किल

अगर आप भी 90 के दशक के बच्चे हैं तो आपने ‘सोनपरी’ (Son Pari) नाम का सीरियल जरूर देखा होगा। ये शो घर-घर में लोकप्रिय था। इस शो में फ्रूटी का किरदार निभाने वाली तन्वी हेगड़े (Tanvi Hegde) हर किसी को याद होगी, लेकिन अब इनका लुक बिल्कुल बदल गया है।

3 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Mar 15, 2023

pg_6_9.jpg

अगर आप भी 90 के दशक के बच्चे हैं तो आपने ‘सोनपरी’ (Son Pari) नाम का सीरियल जरूर देखा होगा। ये शो घर-घर में लोकप्रिय था। इस शो में फ्रूटी का किरदार निभाने वाली तन्वी हेगड़े (Tanvi Hegde) हर किसी को याद होगी, लेकिन अब इनका लुक बिल्कुल बदल गया है।

pg_6_1.jpg

टीवी सीरियल से लेकर फिल्मों तक में अपनी खुद के दम पर पहचान बनाने वाली तन्वी हेगड़े अब बिल्कुल बदल गई हैं। बचपन में मासूम सी दिखने वाली तन्वी हेगड़े बड़े होकर काफी स्टाइलिश हो गई हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देख आपको भरोसा नहीं होगा।

b.jpg

फोटो में तन्‍वी का लुक काफी अलग नजर आ रहा है, जिसे देखकर उनके फैंस भी उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि ये वहीं फ्रूटी है।

a_1.jpg

‘सोनपरी' में फ्रूटी का किरदार निभाने वालीं तन्वी हेगड़े अब 31 साल की हो चुकी हैं। तन्वी ने अपने करियर की शुरुआत महज तीन साल की उम्र में की थी। वह रसना बेबी कॉन्टेस्ट की विजेता रही थीं।

pg_6_4.jpg

उनका सोशल मीडिया पर अकाउंट भी है जहां वह अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। तन्वी मराठी फिल्मों में एक्टिव हैं। तन्वी सोनपरी में तो काफी क्यूट नजर आती थी, लेकिन असल जिदंगी में वह और भी प्यारी हैं।

pg_6_5.jpg

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी रेड कलर के बॉय कट बाल वाली फोटो शेयर कि, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर के शॉर्ट्स और टी शर्ट पहन रखा था।

pg_6_6.jpg

बढ़ती उम्र के साथ उनमें आए बदलाव के चलते अब उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो गया है। अब तन्वी पहले से भी ज्यादा सुंदर और बोल्ड हो चुकी हैं।

pg_6_7.jpg

11 नवंबर 1991 को तन्वी हेगड़े का जन्म मुंबई में हुआ था। तन्वी ने अपनी पढ़ाई भी मुंबई से ही की है। साल 2000 में आई एम एफ हुसैन द्वारा निर्देशित फिल्म “गज गामिनी” के साथ तन्वी ने बॉलीवुड में कदम रखा था।

pg_6_8.jpg

हालांकि उन्हें लोगप्रियता सोनपरी शो से मिली थी। 23 नवंबर 2000 से 1 अक्टूबर 2004 तक स्टार प्लस पर आने होने वाला सोनपरी शो नए दौर का बहुत पॉपुलर सीरियल था। तन्‍ती ने सोनपरी में फ्रूटी का किरदार निभाया था।