9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Imlie Accident: इमली के सेट पर बड़ा हादसा, शख्स की करंट लगने से मौत, बीच में रुकी शूटिंग

Mumbai Film City Accident: स्टार प्लस के शो इमली के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया है।

2 min read
Google source verification
star plus show imlie accident 23 year Labourer dies of electrocution in film city mumbai

स्टार प्लस के शो इमली पर एक बड़ा हादसा हो गया है

Imlie Accident: इमली के सेट से बेहद दुखद खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक पता चला है कि मुंबई के गोरेगांव के दादासाहेब फाल्के फिल्मसिटी में इमली के सेट पर एक मजदूर को करंट लगा जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गया, लेकिन जब उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस में बैठाया गया। उस समय उसकी मौत हो गई, लेकिन टीम अभी तक टीम ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

23 साल के मजदूर की इमली के सेट पर मौत
गोरखपुर के रहने वाले लाइटमैन महेंद्र यादव की मुंबई के फिल्म सिटी में स्टार प्लस के शो 'इमली' की शूटिंग के दौरान करंट लगने से मौत हो गई है। महेंद्र यादव शूटिंग में लाइटमैन का काम करते थे और उनकी उम्र 23 साल बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को गोरखपुर भेजने की तैयारी चल रही है।

बता दें, 19 सितंबर के दिन जब यह हादसा हुआ तो महेंद्र ने पहले ही अपने साथियों को उसे स्थान पर ना जाने की चेतावनी दें थी कि वहां पर हादसा हो सकता है। वहां कोई न जाए लेकिन हादसा महेंद्र के साथ ही हुआ और हादसा होने के बाद महेंद्र की सांसे चल रही थी। प्रोडक्शन टीम उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने लगी लेकिन रास्ते में ही महेंद्र ने दम तोड़ दिया।

इमली सीरियल की शूटिंग रोकी
इस हादसे के बाद शूटिंग को भी रोक दिया गया था हालांकि महेंद्र वहां क्यों गया और कैसे उसके एक्सीडेंट हुआ इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। इसके साथ ही बता दे की इमली के अलावा भी कई फिल्म हिंदी और मराठी टीवी सीरियल्स की शूटिंग और रियलिटी शो की शूटिंग भी फिल्म सिटी में होती है। 520 एकड़ में फैले हुए इस फिल्म सिटी में लगभग 16 स्टूडियो और 42 आउटडोर शूटिंग लोकेशंस है और बिना इजाजत इधर कोई भी एंट्री नहीं कर सकता।