TV न्यूज

कपिल शर्मा की इस एक्ट्रेस को लग गई थी इस नशे की लत, अब किया खुलासा

'मैं ये क्यों शेयर कर रही हूं? एक कलाकार होना मेरे जीवन का हिस्सा है। लोग हमारा अनुसरण करते हैं, पसंद करते हैं, प्यार करते हैं।'

2 min read
Jul 25, 2019
Kapil Sharma Show stars

मुंबई। आजकल सिगरेट पर चर्चा जोरों पर है। प्रियंंका चोपड़ा ने पति निक की फैमिली के साथ सिगरेट पी। फोटो वायरल हुई। चारों तरफ आलोचना हुई। कारण था प्रियंका का एक बार खुद को अस्थमा पेशेंट बताना। अब फिर से सिगरेट चर्चा में है। यहां वजह है कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस का सिगरेट छोड़ना। खुद एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है।

हम बात कर रहे हैं सुमोना चक्रवर्ती की। कपिल शर्मा के शो में कभी उनकी वाइफ का किरदार निभाने वाली सुमोना अब बच्चा यादव की पत्नी की बहन के किरदार में दिखाई देती हैं। सुमोना की एक फोटो कुछ साल पहले वायरल हुई थी। इसमें सुमोना सिगरेट पीती दिखाई दी थीं। उस समय उनके फैंस ने काफी आलोचना की थी।

अब सुमोना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिगरेट छोड़ देने की जानकारी दी है। सिमोना के इंस्टा पोस्ट के मुताबिक, ' 2 साल पहले! एक मित्र की बर्थडे पार्टी के सप्ताह भर बाद... मैंने स्मोक करना छोड़ दिया। तब से आज तक सिगरेट को हाथ नहीं लगाया। क्या ये मुश्किल था, हां बेहद मुश्किल। लेकिन अब मेरा शरीर स्मोक बर्दाश्त नहीं करता। ऐसे किसी कमरे में खड़े नहीं रह सकती जहां लोग सिगरेट पी रहे हों।'

सुमोना ने क्यों छोड़ी सिगरेट

सुमोना अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखती हैं कि, 'मैं ये क्यों शेयर कर रही हूं? एक कलाकार होना मेरे जीवन का हिस्सा है। लोग हमारा अनुसरण करते हैं, पसंद करते हैं, प्यार करते हैं। हमारी आलोचना करते हैं। प्रशंसा करते हैं। उम्मीद है कि इसके साथ मैं कुछ लोगों को प्रेरित कर सकूं।'

सुमोना के वर्कफ्रंट की बात करें तो टीवी सीरीयल 'बड़े अच्छे लगते हैं और 'कसम से' में वह नजर आईं थी। साल 2017 में टीवी शो 'देव' के बाद उन्होंने कोई नया शो नहीं किया है।

ये भी पढ़ें

कपिल बोले-अब तक तुम मुझसे क्यों नहीं फंसी, काश मेरा साडू निक जोनस होता, फिर परिणीति का हुआ ऐसा हाल

Published on:
25 Jul 2019 11:42 am
Also Read
View All

अगली खबर