
sunny
मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन हीरो और डायरेक्टर सनी देओल टीवी पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय धारावाहिक सावधान इंडिया को होस्ट करने वाले है। सनी इस शो का एक स्पेशल एपिसोड को होस्ट करेंगे।
धारावाहिक सावधान इंडिया में देश के बढ़ते अपराधों को दिखाया जाता है। इस खास कड़ी में सनी दुष्कर्म के खिलाफ आवाज बुलंद करते नजर आएंगे। वर्तमान में सनी देओल अपनी फिल्म घायल वन्स अगेन की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
सेट से एक सूत्र ने बताया, सनी एक बार फिर इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वह शो के माध्यम से दर्शकों को जागरूक करते नजर आएंगे। उनका लक्ष्य लोगों को देश में बढ़ते अपराधों के प्रति आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि वह दोबारा इस शो की मेजबानी को लेकर उत्साहित हैं। सनी देओल वाले कड़ी का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर 15 जनवरी को होगा।
Published on:
09 Jan 2016 02:40 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
