2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: Super Dancer 3 में बच्चों से जज पूछने लगे मम्मी-पापा की किसिंग पर सवाल, लोग रह गए हैरान, NCPCR ने भेजा नोटिस

Super Dancer 3: शो में बच्चे से मम्मी-पापा को लेकर बात की, जो वीडियो अब वायरल रहा है जिसे लेकर NCPCR ने सोनी टीवी को भेजा नोटिस।

less than 1 minute read
Google source verification
super_dancer_3.jpg

सुपर डांसर 3 के जजेस ने पूछा बच्चे से अश्लील सवाल

Super Dancer 3: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला डांस शो 'सुपर डांसर-चैप्टर 3' (Super Dancer 3) एक एपिसोड को लेकर विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया पर वाद-विवाद के बाद अब मामला राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) तक पहुंच गया है। NCPCR ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स को एक नोटिस भेजा है और सात दिन में जवाब मांगा है। वहीं इस एपिसोड को हटाने की भी बात कही गई है। क्या है पूरा मामला, आईये जानते हैं आप वीडियो नीचे देखें।

NCPCR ने मांगा 7 दिन में जवाब
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क से एक डांस शो के उस एपिसोड को हटाने को कहा है जिसमें एक बच्चे से कथित तौर पर उसके माता-पिता के बारे में अश्लील सवाल पूछे गए थे। NCPCR ने नेटवर्क से सही जवाब मांगा है कि छोटे बच्चों से ऐसे सवाल क्यों पूछे गए। NCPCR ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के शिकायत अधिकारी को भेजे गए एक नोटिस में कहा कि उसने ट्विटर पर एक वीडियो देखा है, जिसमें एक डांस शो के जज ने मंच पर एक बच्चे से उसके माता-पिता के बारे में अश्लील सवाल पूछे थे। नोटिस के बाद आयोग ने मामले में अगले 7 दिन में जवाब मांगा है।

नोटिस में कहा गया है, ''इसके अलावा, आयोग ने उस वीडियो को देखने के बाद पाया कि बच्चे से पूछे गए सभी प्रश्न अनुचित थे और बच्चों से ऐसे सवाल नहीं पूछे जाने चाहिए।'' NCPCR ने कहा, ''इसलिए, उस प्रोग्राम को तुरंत हटाएं और आयोग को स्पष्टीकरण भेजें कि बच्चों के डांस शो में नाबालिग बाल कलाकार से ऐसे अनुचित सवाल क्यों पूछे गए।'' NCPCR ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क से कहा कि वह इस तरह की 'अनुचित सामग्री को अपने चैनल पर प्रसारित न करे।'

Story Loader