23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘स्वयंवर मीका दी वोटी’ में नजर आएंगी दिव्यांका त्रिपाठी, शो का बनेंगी हिस्सा

सिंगर मीका सिंह के स्वयंवर की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शो दर्शकों के बीच दस्तक दे चुका है। 19 जून पर इस स्वयंवर का ग्रैंड प्रीमियर प्रसारित हुआ। राखी सावंत, रतन राजपूत और राहुल महाजन के बाद अब 45 साल के मीका सिंह भी अपनी दुल्हनियां ढूंढने निकल पड़े हैं। वैसे तो शो का हिस्सा बनने के लिए देश के कोने-कोने से लड़कियां आईं हैं, लेकिन खबर आ रही है कि दिव्यांका त्रिपाठी भी शो का हिस्सा बनेंगी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jun 22, 2022

swayamvar mika di voti divyanka tripathi to enter in the show

swayamvar mika di voti divyanka tripathi to enter in the show

जी हां जल्द ही शो के अगले एपिसोड में दिव्यांका त्रिपाठी नज़र आएंगी। अब आप सोच रहे होंगे कि शो में दिव्यांका त्रिपाठी का क्या काम तो आपको बता दें कि दिव्यांका मीका की मदद करते नजर आएंगी। दरअसल में शो में दिव्यांका मीका की बहन का रोल प्ले करंगी। मीका, दिव्यांका को अपनी बहन मानते हैं और उन्होंने इस शो पर दिव्यांका को अपनी मदद के लिए बुलाया है।

स्टार भारत टीवी चैनल ने शो 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो रिलीज किया है। इस वीडियो प्रोमो में शो के होस्ट शान, मीका सिंह और स्वयंवर में आई उनकी दुल्हनें दिखाई दे रही हैं। इस दौरान शान अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का वेलकम करते हैं। वह जैसे की आती है मीका सिंह को अपना भाई बता देती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी मजेदार अंदाज में स्वयंवर को दुल्हनों के बारे में बताती हैं।

वह वीडियो में कहती हैं, 'दूल्हा जीतना जरूरी होता, उतनी ही जरूरी उनकी बहनें होती हैं। इसलिए मुझे इंप्रेस करके दिखाना होगा।'

दिव्यांका का कहना है कि शादियां किसे नहीं पसंद हैं और मैं भी अपने भाई के लिए अच्छी सी दुल्हन ढूंढने आई हूं। लेटेस्ट एपिसोड में दिव्यांका लड़कियों को मीका के साथ स्पीड डेटिंग के लिए बोलेंगी, लेकिन बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई है। इसमें एक शर्त भी है। दरअसल में शर्त ये है कि लड़कियों को इस बात का ध्यान रखना है कि इस दौरान मीका बोर नहीं होने चाहिए।

गौरतलब है कि स्वयंवर में 12 लड़कियों आईं हैं। इनमें से कुछ लड़कियों ने पहले ही एपिसोड में मीका का दिल जीत लिया था और इसका असर दूसरे एपिसोड पर साफ साफ दिखाई दिया। बता दें कि शो सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे स्टार भारत पर प्रसारित होता है।