
sonalika joshi
मशहूर टीवी शो 'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' में सिपंल हाउसवाइफ और बिजनेस वुमेन का किरदार निभाने वाली माधवी भिड़े उर्फ Sonalika Joshi इन दिनों काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। सोनालिका जोशी ने हाल ही में एक हॉट फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। फैंस को उनकी वैंपिश लुक वाली फोटो बहुत पसंद आ रही है।
सोनालिका जोशी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ नई फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो काफी अलग लुक में दिख रही हैं। वैंप लुक में फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'VAMPISH Looks !!! ये सिंपल माधवी से बहुत अलग है। काफी बोल्ड लुक में सोनालिका ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनके माथे पर बड़ी लाल बिंदी, ओपन हेयर, रेड लिपस्टिक और हैवी ज्लैवरी में सोनालिका का बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है।
आपको बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा से माधवी 11 साल से जुड़ी हुई है। शो में वो सिंपल किरदार में नजर आती हैं। शो में माधवी साड़ी पहने दिखती हैं। उनकी सादगी लोगों को बहुत पसंद आती है। उनके इस पोस्ट के बाद फैंस ऐसी अटकलें लगाने लगे कि अभिनेत्री शो छोड़ रही हैं। क्योंकि सोशल मीडिया पर इस लुक को देखने के बाद टीवी पर माधवी भाभी के प्रति वो अपनापन अब शायद ही रह जाए।
Published on:
14 Aug 2019 03:26 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
