7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणेश च​तुर्थी के मौके पर बप्पा को लेकर गोकुलधाम पधारे नए डॉ.हाथी

गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा को लेकर गोकुलधाम पधारे नए डॉ.हाथी

2 min read
Google source verification
 nirmal soni

टीवी का सबसे पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ. हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद के निधन के बाद उनका रोल अब निर्मल सोनी निभा रहे हैं।

 nirmal soni

गणेश चतुर्थी के मौके पर निर्मल की एंट्री गोकुलधाम में डॉ. हाथी के रूप में हुई है।

 nirmal soni

इस मौके पर निर्मल का कहना है, 'जीवन एकदम गोल है। पूरे दस साल बाद मैं एक बार फिर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा बना हूं। मुझे खुशी है कि निर्माता असित कुमार मोदी ने मुझे एक बार फिर मौका दिया है। ये शो बहुत लोकप्रिय है और डॉ. हाथी का किरदार भी दर्शकों का पसंददीदा किरदार है।'

 nirmal soni

शो में निर्मल की एंट्री बेहद ही मजेदार तरीके से कराई गई है। बता दें कि मुंबई में बाढ़ आने की वजह से सभी लोग अपनी सोसाइटी के लिए गणपति की मूर्ति गोकुलधाम में नहीं ला पा रहे थे।

 nirmal soni

तभी डॉ. हाथी गणपति बप्पा की मूर्ति को अपने सिर पर उठाए प्रवेश करते हैं और सभी खुश हो जाते हैं। उसके बाद बप्पा की पहली आरती हाथी परिवार करता है।