22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खौफ का जहरीला मंजर दिखाकर करोड़ों की मालकिन बनीं टीवी की ये 8 नागिन

Naagin Net Worth: निर्देशक एकता कपूर के सबसे पसंदीदा टीवी शो नागिन में अबतक जितनी भी नागिन रह चुकी हैं उन्होंने पॉपुलैरिटी के साथ रुपए भी बहुत कमाए हैं। तेजस्वी प्रकाश से हिना खान तक टीवी पर खौफ का जहरीला मंजर दिखाकर करोड़ों की मालकिन बनी ये 8 'नागिन'।

4 min read
Google source verification
naagin.jpg

NAAGIN NET WORTH

Naagin Actresses Net Worth: एकता कपूर का चर्चित शो नागिन कई सालों से लोगों का एंटरटेनमेंट कर रहा है। नागिन के 8 सीजन आ चुके हैं और हर सीजन में एक से बढ़कर टीवी एक्ट्रेसेस को नागिन के तौर पर लॉन्च किया गया। यहां हम उन 'नागिनों' की नेट वर्थ के बारे में बता रहे हैं कि जो इस की वजह है करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं, और उनकी नेट वर्थ कितनी है। एकता कपूर का टेलीविजन शो 'नागिन' की शुरुआत 1 नवंबर, 2015 को हुई थी। अपने छठे सीजन तक नागिन यह शो सफलता से चलता रहा। इसका आखिरी एपिसोड 12 फरवरी, 2022 को प्रसारित किया गया था। एकता कपूर का यह शो इंडिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में से एक रहा है। इस शो से सबसे ज्यादा फायदा अगर किसी को मिला वो हैं वो हैं इस शो की खूबसूरत और खौफनाक जहरीली 'नागिनें'। यह सभी टीवी एक्ट्रेसेस पॉपुलैरिटी के साथ ही खूब मालामाल भी हुईं। आइए एक नजर डालते हैं सूत्रों के हिसाब से 'नागिनों' की अभीतक की पूरी लिस्ट के साथ ही उनकी नेटवर्थ पर, जो करोड़ों में खेल रही हैं।


तेजस्वी प्रकाश

सबसे पहले बात करते हैं तेजस्वी प्रकाश की जोकि नागिन सीजन 6 की नागिन के रोल में नजर आई थीं। 'तेजस्वी प्रकाश' (Tejasswi Prakash) ने टीवी सीरियल नागिन में एक वासुकी कबीले से 'सर्वश्रेष्ठ शेष नागिन' का लीड रोल निभाया था। इस शो के लिए तेजस्वी प्रकाश ने एक एपिसोड के पूरे 2 लाख रुपए लिए हैं। आपको बता दें कि तेजस्वी की कुल संपत्ति लगभग 19 करोड़ रुपए के आसपास है।

हिना खान

अब बात करते हैं 'हिना खान' (Hina Khan) की। हिना खान ने नागिन के सीजन 5 में 'सर्वश्रेष्ठ आदि नागिन' के रूप में एक कैमियो किया था। लेकिन क्या आपको ये पता है कि इस एक कैमियो के कुछ ही एपिसोड में हिना कोरड़ों की कमाई कर गई। जी हां एक एपिसोड के लिए हिना ने 1, 50,000 लाख से 2 लाख रुपए वसूले हैं। हिना की कुल संपत्ति 7 मिलियन अमरीकी डालर है जो लगभग 52 करोड़ है।


सुरभि चंदना

सुरभि चंदना नागिन 5 में 'सर्वश्रेष्ठ आदि नागिन' के रोल में भी दिखाई दी थी। अपने जहरीले और खौफनाक मंजर से लोगों का मनोरंजन कर चुकी सुरभि चंदना की नेट वर्थ जानकर आपके होश जरूर उड़ने वाले हैं। सुरभि नागिन के एक एपिसोड के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए लिया करती थीं। फिलहाल एक्ट्रेस की कुल नेट वर्थ पर नजर डाले तो उनकी कुल संपत्ति 2 मिलियन अमरीकी डालर है जो लगभग 14 करोड़ है।

निया शर्मा

अब बात करते हैं निया शर्मा (Nia Sharma) की। निया शर्मा ने भी नागिन के रोल में दर्शकों का दिल जीता है। अक्सर अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए सुर्खियां बटोरती आईं हैं। निया शर्मा ने एक एपिसोड के लिए 40,000 रुपए लिए हैं। निया की कुल संपत्ति 8 मिलियन अमरीकी डालर है, जो लगभग 59 करोड़ रुपये है।



करिश्मा तन्ना

नागिन के रोल में करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने भी दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। दिलकश और खूबसूरत नागिन के रोल में अपने हुस्न की तिजोरी से करिश्मा ने सभी को घायल किया। करिश्मा तन्ना ने नागिन टिवी सीरियल के एक एपिसोड के लिए 50,000 रुपए लिए हैं और उनकी कुल संपत्ति 5 मिलियन अमरीकी डालर है जो लगभग 37 करोड़ है।

अनीता हसनंदानी

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) की बात करें तो आपको सबसे पहले ये बदा दें कि अनीता निर्देशक और निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) की काफी अच्छी दोस्त हैं। अनीता नागिन के सीजन 3 में काल कुथ कबीले से 'नागिन' के रूप में दिखाई दी थीं। अनीता की नेट वर्थ 4 मिलियन यूएसडी है जो लगभग 25 करोड़ से भी ज्यादा है।


सुरभि ज्योति

सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) ने नागिन 3 में लीड रोल निभाया था। 2022 में सुरभि की कुल संपत्ति 3 मिलियन अमरीकी डालर है, जो लगभग 24 करोड़ है। सुरभि ने नागिन 3 के एक एपिसोड के लिए कुल 60,000 रुपये चार्ज किए थे।

मौनी रॉय

मौनी रॉय (Mouni Roy) इन सभी नागिनों में सबसे ज्यादा सबकी फेवरेट रहीं हैं। जिसकी वजह है उनकी पॉपुलैरिटी। मौनी ने केजीएफ 2 में एक्टर यश के साथ धमाकेदार डांस कर सभी का दिल जीत लिया था। मौनी को असली पहचान टीवी सीरियल नागिन से ही मिली। जिसकी बदौलत मौनी को केजीएफ 2 जैसी सॉलीड फिल्मों में काम मिला।

मौनी ने नागिन टीवी सीरियल के सीजन 3 में कैमियो रोल निभाया था। मौनी जहां एक ओर फिल्म या म्यूजिक वीडियो के लिए लगभग 50 लाख से 1 करोड़ तक चार्ज करती हैं। तो वहीं नागिन सीरियल में नागिन के रोल के लिए मौनी ने एक एपिसोड के कुल 70,000 रुपये चार्ज किए हैं। उनकी नेट वर्थ 40 करोड़ है।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही अजय देवगन की ‘भोला’, दूसरे दिन किया करोड़ों का कलेक्शन