
chandu-simone chakravart,chandu-simone chakravart,chandu-simone chakravart
कॉमेडियन कपिल शर्मा का 'द कपिल शर्मा शो' ( The Kapil Sharma ) इन दिनों टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। इस वीकेंड शो में 'प्रस्थानम' ( Prasthanam ) की टीम प्रमोशन के लिए पहुंचेगी। लेकिन इसी बीच सिमोन चक्रवर्ती ( Simon Chakraborty ) और चंदन प्रभाकर ( Chandan Prabhakar ) 'चंदू चाय वाला' की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। वायरल हो रही इस तस्वीर में चंदन प्रभाकर और सिमोन चक्रवर्ती दूल्हे और दुल्हन बने नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर चंदन प्रभाकर ने कपिल शर्मा के नाम एक खास कमेंट किया है।
कपिल की टांग खिंचाई
दअरसल, चंदन प्रभाकर ने इस तस्वीर को शेयर करके कपिल शर्मा की टांग खिंचाई की है। तस्वीर शेयर करते हुए चंदू ने लिखा,'जब दूल्हा-दुल्हन राजी, तो क्या करेगा काजी।' चंदन की इस तस्वीर पर भारती सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, ये जो हो रहा है सही नहीं है।'
View this post on Instagramदुल्हन तैयार है। . 💄👠💍🦄🌹🌈🍒🍭🍷🧨🎈❣️♦️♥️
A post shared by Sumona Chakravarti (@sumonachakravarti) on
कपिल और चंदू के बीच होती है तीखी नोक-झोंक
'द कपिल शर्मा' शो में चंदू और भूरी की नोक-झोंक फैंस को खूब पसंद आती है। ऐसे में चंदन प्रभाकर की ये तस्वीर सामने आते है उनके फैंस ने कई मजेदार कमेंट्स किए हैं। कई फैंस ने उन्हें कमेंट करते हुए रियल लाइफ में अपनी पत्नी की याद दिलाते हुए लिखा, 'कपिल तो कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन नंदिनी भाभी को पता चल गया तो... एक यूजर ने लिखा, लंगूर के हाथ में अंगूर।
Published on:
15 Sept 2019 05:31 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
