13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारी नुकसान के चपेटे में आए कपिल शर्मा, सिद्धू की वजह से मुसीबत में पड़ा शो

पुलवामा आतंकी हमले पर दिए बयान के बाद नवजोत सिंह सिद्धू 'द कपिल शर्मा शो' में नजर नहीं आ रहे हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
barc-trp-list-10th-week-kapil-sharma-show-out-of-top-5

barc-trp-list-10th-week-kapil-sharma-show-out-of-top-5

The Kapil Sharma Show लगातार टीआरपी लिस्ट में खिसकता जा रहा है। नंबर एक से शुरू हुआ यह शो खिसकर छठे स्थान पर पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि शो में दर्शकों को नवजोत सिंह सिद्धू की कमी खल रही है जिस वजह से शो को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि उनकी जगह शो में अर्चना पूरण सिंह की एंट्री हुई हैं लेकिन शायद वह सिद्धू की कमी को नहीं भर पा रही हैं।

पुलवामा आतंकी हमले पर दिए बयान के बाद नवजोत सिंह सिद्धू 'द कपिल शर्मा शो' में नजर नहीं आ रहे हैं। उसके बाद से ही धीरे-धीरे टीआरपी में गिरावट दर्ज की गई है। अर्चना शो में जान डालने की पूरी कोशिश कर रही हैं लेकिन लगता है कि दर्शकों को अब सिद्धू की कमी खलने लगी है।

दरअसल सिद्धू शो में आए मेहमानों के साथ एक खास केमिस्ट्री बना लिया करते थे साथ ही कपिल के साथ भी उनकी तुकबंदी काफी पंसद की जाती थी जिसकी कमी इस वक्त कपिल के शो में देखी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग