
'खतरों के खिलाड़ी 14' में होगी बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट की एंट्री!
Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' जल्द ही शुरू होने वाला है। शो के कंटेस्टेंट के लिए कई नाम भी सामने आए, लेकिन अभी तक किसी भी नाम की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, इस बार यह शो बिग बॉस के घर जैसी वाइब्स जरूर देगा क्योंकि मेकर्स TRP के लिए बिग बॉस के एक्ट कंटेस्टेंट को अप्रोच कर रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस 17 और बिग बॉस OTT सीजन 2 के कई कंटेस्टेंट खतरों के खिलाड़ी 14 में पार्टिसिपेट करने को तैयार हैं।
खतरों के खिलाड़ी 14 में बिग बॉस सीजन 17 से मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, आएशा खान, ईशा मालवीय और नील भट्ट शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा शो में बिग बॉग OTT सीजन 2 से अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी के नाम सामने आ रहे हैं।
बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट के अलावा खतरों के खिलाड़ी 14 में विवेक दहिया और शोएब इब्राहिम भी हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, अभी तक इनके नाम को कंफर्म नहीं किया गया है, लेकिन एक साथ रोहित शेट्टी के शो में इन सेलेब्स को देखना दिलचस्प होगा।
Published on:
20 Feb 2024 06:06 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
