कॉमेडी टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' साल 2008 से प्रसारित हो रहा है। इतने सालों में इस टेलीविज़न सीरियल ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं। यही कारण है कि ये सीरियल निरंतर TRP लिस्ट में अपना स्थान बनाए हुए है। इस टेलीविज़न सीरियल में एक से बढ़कर एक भूमिका दिखाई देते हैं जिनमें जेठालाल बने दिलीप जोशी से लेकर बापूजी बने अमित भट्ट और बबिता जी बनीं मुनमुन दत्ता और भी कई किरदार शामिल हैं।