20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिलिए टीवी जगत के इन 10 मशहूर चेहरों से, 1 दिन काम करने के लेते हैं लाखों रूपये

इस इंडस्ट्री में कई ऐसे टीवी स्टार्स हैं जो केवल एक एपिसोड की लाखों में फीस लेते हैं। आज हम आपको उन ही कुछ चुनिंदा स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए देखते हैं ये लिस्ट...

4 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Dec 26, 2018

Top 10 Highest Paid Indian TV Serial Actors flashback 2018

Top 10 Highest Paid Indian TV Serial Actors flashback 2018

आज के दौर में टीवी इंडस्ट्री घर बैठी जनता के लिए एंटरटेंमेंट का बहुत अहम जरिया बन गया है। बॅालीवुड स्टार्स (bollywood actors) से ज्यादा मशहूर अब टीवी स्टार्स (tv actors) होते जा रहे हैं। भले ही आज टाइगर श्रॅाफ को कोई नहीं जानता हो पर हर किसी की जुबान पर मिस्टर रमन भल्ला का नाम जरूर रहता है। आज टीवी इंडस्ट्री बॅालीवुड जगत को अच्छी खासी टक्कर दे रही है। क्या आप जानते हैं इस इंडस्ट्री में कई ऐसे टीवी स्टार्स हैं जो केवल एक एपिसोड की लाखों में फीस लेते हैं। आज हम आपको उन ही कुछ चुनिंदा स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए देखते हैं ये लिस्ट...

राम कपूर ( ram kapoor)

बड़े अच्छे लगते हैं के पॅापुलर स्टार राम कपूर को आज कौन नहीं जानता। राम कपूर ने अपने कॅरियर की शुरुआत टीवी शो कसम से (kasam se) से की थी। इस शो ने उन्हें काफी मशहूर बना दिया। इसके बाद राम को कई फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला। इतना ही नहीं उन्होंने बेवसीरीज में भी काम किया है। राम कपूर एक दिन के 1-1.50 लाख रूपये फीस लेते हैं।

रोनित रोय (ronit roy)

टीवी शो कसौटी जिंदगी की (kasauti zindagi ki) के मिस्टर बजाज यानि रोनित रोय आज टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने भी इस इंडस्ट्री को कई बेहतरीन टीवी शोज दिए हैं। इतना ही नहीं रोनित ने फिल्म 2 स्टेट्स (2 states) जैसी बेहतरीन फिल्मों में लाजवाब किरदार निभाया है। क्या आप जानते हैं वे एक दिन के 1-1.50 लाख रूपये फीस लेते हैं।

साक्षी तनवर (sakshi tanwar)

टीवी शो कहानी घर-घर की (kahani ghar ghar ki)से हर घर में मशहूर हुई साक्षी तनवर आज देश की टॅाप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हाल में उन्होंने दंगल (dangal) फिल्म में आमिर खान (aamir khan) की पत्नी का किरदार अदा किया था। अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाली साक्षी एक दिन के 1-1.25 लाख रूपये फीस लेती हैं।

करण पटेल (karan patel)

टीवी शो ये हैं मोहब्बते (ye hai mohabbatein) के मिस्टर रमन भल्ला यानि करण पटेल आज देश के मशहूर एक्टर हैं। उन्होंने यूं तो कई बड़े शोज में काम किया है लेकिन ये हैं मोहब्बते ने उन्हें एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है। आपको बता दें रमन भल्ला एक दिन के 1.10 लाख फीस लेते हैं।

शिवाजी सतम (shivaji satam)

टीवी स्टार शिवाजी सतम ने C.I.D टीवी शो से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। शिवाजी बॅालीवुड इंडस्ट्री का भी नामी चेहरा रहे हैं। आपको बता दें शिवाजी सतम एक दिन के 1 लाख रूपये चार्ज करते हैं।

मोहित रैना (mohit raina)

देवों के देव महादेव (devo ke dev mahadev) टीवी शो के मशहूर स्टार मोहित रैना आज टीवी इंडस्ट्री के नामी सितारे हैं। वह एक दिन के 1 लाख रूपये चार्ज करते हैं।

अंकिता लोखंडे( ankita lokhande)

पवित्र रिश्ता (pavitra rishta) की मशहूर कलाकार अंकिता लोखंडे आज भले ही टीवी इंडस्ट्री से दूर हों लेकिन उस दौर में भी वह काफी मशहूर थीं। अंकिता जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका (manikarnika) से बॅालीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वैसे आपको बता दें अंकिता लोखंडे टीवी शोज में काम करने के दौरान एक दिन के 1 लाख रूपये फीस लेती हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी (divyanka tripathi)

बनू मैं तेरी दुल्हन (banu mein teri dulhan) से टीवी जगत में एंट्री लेने वाली दिव्यांका ने अपने हर शो से लोगों का दिल जीता है। लेकिन जब उन्होंने स्टार प्लस के शो ये हैं मोहब्बते में काम किया तब वह हर किसी की फेवरेट बन गई। आज दिव्यांका न सिर्फ खबसूरत अदाकारा हैं बल्कि टीवी जगत की सबसे अमीर एक्ट्रेस भी हैं। आपको बता दें वह एक दिन के 90000 रूपये चार्ज करती हैं।

हिना खान (hina khan)

ये रिश्ता क्या कहलाता है (yeh risha kya kehlata hai) से हिना खान हर घर की फेवरेट बहू बनी। उन्होंने इस शो पूरे 8 साल दिए। इसके बाद रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी (khatron ke khiladi) और बिग बॅास 12 (bigg boss 12) में पार्टिसिपेट कर हिना इतनी मशहूर हो गईं कि लोग आज भी उन्हें टीवी पर देखने के लिए तरस रहे हैं। एक्ट्रेस जल्द ही एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी की में कमोलिका बनकर एंट्री लेने वाली हैं।आपको बता दें हिना एक दिन के 90000 रूपये चार्ज करती हैं।

करण सिंह ग्रोवर (karan singh grover)

दिल मिल गए (dill mill gye) से हर लड़की की धड़कन बने करण सिंह ग्रोवर भी टीवी इंडस्ट्री के फेवरेट सितारों में से एक हैं। उन्होंने भले ही अपना रूख सिनेमाजगत की ओर कर लिया है लेकिन लोग उन्हें टीवी शोज में देखने के लिए आज भी तरस रहे हैं। क्या आप जानते हैं करण एक दिन के 80000 रूपये चार्ज करते हैं।