13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2018 में टीवी की इन 10 हसीनाओं ने जीता लोगों का दिल, दिलकश अदाओं से बनी सबकी चहेती

आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की इस साल की सबसे हॅाट हसीनाओं के नाम बताने जा रहे हैं। तो आइए देखते हैं लिस्ट...

4 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Dec 26, 2018

Top 10 hottest Indian TV serial actresses 2018 flashback 2018

Top 10 hottest Indian TV serial actresses 2018 flashback 2018

इन दिनों लोगों के अंदर जितना क्रेज बॅालीवुड फिल्मों को लेकर है उतना ही टीवी इंडस्ट्री को लेकर भी पनप रहा है। आज के इस दौर में बॅालीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर देने में टीवी इंडस्ट्री की पॅापुलर अदाकाराएं कहीं पीछे नहीं हैं। हाल में एशिया की हॅाट एक्ट्रेसेस में ऐसी कई टीवी अदाकाराएं थी जिन्होंने बी-टाउन एक्ट्रेसेस को भी पीछे छोड़ दिया। आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री की इस साल की सबसे हॅाट हसीनाओं के नाम बताने जा रहे हैं। तो आइए देखते हैं लिस्ट...

निया शर्मा

टीवी इंडस्ट्री में निया शर्मा ने 'जमाई राजा', 'एक हजारों में मेरी बहना है' और अब 'इश्क में मरजावां' जैसे बेहतरीन शोज कर लोगों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। एक्ट्रेस आज एशिया की टॅाप 50 खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इतना ही नहीं निया ने रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में पार्टिसिपेट कर लोगों को एंटरटेंन किया। इस साल निया ने वेबसीरीज 'ट्विस्टिड' में भी काम किया जो लोगों को काफी पसंद आई।

सोनारिका भदोरिया

'देवों के देव महादेव' से लोगों के दिलो पर राज करने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदोरिया भी आज देश की टॅाप टीवी एक्ट्रेस हैं। इन दिनों वह कलर्स के टीवी शो 'सलीम अनारकली' में काम कर रही हैं। लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं।

दृष्टि धामी

टीवी शो 'मधुबाला' से मशहूर हुईं दृष्टि धामी आज देश की तीसरी सबसे खूबसूरत अदाकारा हैं। लोगों को उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी सुंदरता भी बेहद भा रही है। आखिरी बार एक्ट्रेस कलर्स के टीवी शो 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' में नजर आई थीं।

पूजा बोस

'तुझ संग प्रीत लगाई सजना' टीवी शो से मशहूर हुईं पूजा बोस को भी लोग देखना काफी पसंद करते हैं। इन दिनों वह 'कॅामेडी नाइट्स बचाओ' में नजर आ रही हैं।

कृतिका कामरा

'कितनी मोहब्बत है' टीवी शो से घर-घर में मशहूर हुईं कृतिका कामरा ने भले ही ज्यादा टीवी शोज न किए हों लेकिन जनता के बीच वह हमेशा ही चर्चा में रही हैं। इस साल फिल्म 'मित्रों' से एक्ट्रेस ने बॅालीवुड डेब्यू कर सभी को हैरान कर दिया। लोगों को कृतिका कामरा की एक्टिंग फिल्म में काफी पसंद आई।

जेनिफर विंगेट

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में स्नेहा का किरदार निभा चुकी जेनिफर ने इस इंडस्ट्री को कई बेहतरीन टीवी शोज दिए हैं। हाल में वह 'बेपनाह' टीवी सीरियल में नजर आई थीं।

क्रिस्टल डिसूजा

'एक हजारों में मेरी बहना है' टीवी शो से क्रिस्टल डिसूजा काफी मशहूर हुई थीं। इसके बाद भी एक्ट्रेस ने कई शोज में काम कर लोगों का मनोरंजन किया और उनके दिलो में एक खास जगह बनाई।

मौनी रॅाय

टीवी की मशहूर 'नागिन' मौनी रॅाय को भला कौन भूल सकता है। एक्ट्रेस ने इस साल अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बॅालीवुड में डेब्यू किया। लेकिन आज भी वह टीवी इंडस्ट्री की पहली पसंद हैं।

हिना खान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से हिना खान हर घर की फेवरेट बहू बनी। उन्होंने इस शो पूरे 8 साल दिए। इसके बाद रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॅास 11' में पार्टिसिपेट कर हिना इतनी मशहूर हो गईं कि लोग आज भी उन्हें टीवी पर देखने के लिए तरस रहे हैं। एक्ट्रेस जल्द ही एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' में कमोलिका बनकर एंट्री लेने वाली हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी एक्ट्रेसेस का जिक्र हो रहा हो और दिव्यांका का नाम न आए भला ऐसा हो सकता है क्या। 'बनू मैं तेरी दुल्हन' से टीवी जगत में एंट्री लेने वाली दिव्यांका ने अपने हर शो से लोगों का दिल जीता है। लेकिन जब उन्होंने स्टार प्लस के शो 'ये हैं मोहब्बते' में काम किया तब वह हर किसी की फेवरेट बन गई। आज दिव्यांका न सिर्फ खबसूरत अदाकारा हैं बल्कि टीवी जगत की सबसे अमीर एक्ट्रेस भी हैं।