
नई दिल्ली। 'ससुराल सिमर का' और 'कुछ रंग प्यार के' जैसे सीरियल में एक्टिंग कर मशहूर हुए टीवी एक्टर आशीष रॉय इन दिनों बड़ मुसीबत की मार को झेल रहे है। किडनी ठीक से काम नहीं हो पाने के कारण उन्हें गोरेगांव के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आशीष इन दिनों आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे हैं। उनकी परेशानी का अंदाजा एक पोस्ट से लगाया जा सकता है जिसमें उन्होंने भगवान से उठा लेनी की बात कही है।
मिली जानकारी के अनुसार आशीष रॉय ने बताया है कि , 'मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है। मेरी हालत ठीक नहीं है। मेरी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हैं। मेरे शरीर में लगभग 9 लीटर पानी जमा हो गया है, जिसको जल्द से जल्द निकालना जरूरी है।'
आशीष ने बताया कि वह अकेले हैं और अपना ध्यान नहीं रख पाते। उन्होनें अभी तक शादी नही की है। आशीष इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।उन्हेें कोई काम ना मिलने के कारण वो इन दिनों अपनी बचत पूजीं पर जी रहे है।जो लगभग खत्म होने को है।
इसके अलावा आशीष ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'सुबह की कॉफी, बिना शक्कर की...ये मुस्कुराहट मजबूरी में है जी...भगवान उठा ले मुझे!' बता दें कि आशीष एक्टर होने के साथ-साथ एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म जोकर में अपनी आवाज दी है। इसे लोगों ने काफी पसंद भी किया।
Updated on:
03 Jan 2020 12:41 pm
Published on:
03 Jan 2020 12:41 pm
