टीवी के पॉपुलर शो 'नामकरण' के एक्टर जैन इमाम ने हाल में एक चैट शो पर अपना दर्द बयां किया। हाल में जैन इमाम अपने दोस्त और अभिनेता वरुण सोबती के साथ राजीव खंडेलवाल के चैट शो 'जज्बात' पर पहुंचे थे। यहां पर जैन इमाम ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें शेयर की। जैन ने बताया कि उन्हें कई रातें अपनी कार में ही गुजारनी पड़ी क्योंकी उनके पास घर नहीं था और ना ही कोई उन्हें घर किराए पर देने को तैयार था।