
नई दिल्ली | लॉकडाउन (Lockdown) के चलते पूरे देश में लोग घरों में बंद हैं। ऐसे में लोगों की भारी डिमांड पर रामायण (Ramayan) की दूरदर्शन पर वापसी हुई और दर्शकों ने शो को ढेर सारा प्यार दिया। रामायण के रिटेलिकास्ट होने के बाद शो में मौजूद कलाकारों पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होती है। जिसमें से एक चर्चित किरदार रावण (Ravan) का भी है। हाल ही में खबर सामने आई है कि दुनिया का पहला रैपर रावण था। रावण का शिव तांडव स्तोत्र सुनने के बाद फैंस ने उन्हें सबसे पहला रैपर बताया है।
रिसेन्टली रावण का शो रामायण से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स ने कह दिया है कि दुनिया के पहले रैपर का जन्म 7500 ईसा पूर्व में ही हो गया था। इस वीडियो में रावण भगवान शिव की पूजा अर्चना कर रहे हैं। साथ में वो शिव तांडव स्तोत्र भी पढ़ रहे हैं, जिस तरह से वो उच्चारण कर रहे हैं उसे देखने के बाद यूजर्स ने उन्हें रैपर कहा है। एक यूजर ने लिखा- दुनिया के पहले रैपर का जन्म 7500 ईसा पूर्व में हुआ था। रावण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
रामायण के रावण को लेकर ट्विटर पर लगातार यूजर्स इस तरह की प्रतिक्रिया कर रहे हैं। इस फनी वीडियो को काफी शेयर भी कहा जा रहा है। बता दें कि रामायण के कई सीन को कट करने पर विवाद उठा था। यूजर्स ट्विटर पर सीन के कट किए जाने पर काफी भड़के हुए हैं। हालांकि इसका प्रसार भारती ने जवाब दिया था कि कोई भी सीन नहीं कट किया गया है।
Published on:
20 Apr 2020 07:13 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
