4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी में आने वाली अड़चनों और कॉमेडी का डबल डोज होगा ‘नए शादी के सियापे’

मनोरंजन का डबल डोज होगा 'नए शादी के सियापे'...

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Jul 11, 2019

naye Shaadi Ke siyape

naye Shaadi Ke siyape

शादियों में धूम-धड़ाके और गाने-बजाने के बीच कुछ 'सियापे' छुपे रहते हैं और वेडिंग प्लानर को एक परफेक्ट शादी के लिए उनसे होकर गुजरना पड़ता है। शादियों में छुपी हुई ऐसी चुनौतियों को दिखाएगा नया टीवी शो 'नए शादी के सियापे'। यह शो हल्की-फुल्की और गुदगुदाने वाले कॉमेडी से भरपूर होने वाला है। इस शो में शाहबाज खान, मुबारक खान की भूमिका में नजर आएंगे।

अपने दुखद अतीत से सबक लेते हुए उसने एक वेडिंग ट्रूप बनाकर प्रेम करने वाले दिलों को मिलाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई है। उसके इस ट्रूप में उसके साथ होंगे विपुल उर्फ बंटी और नेहा बग्गा उर्फ बबली।

अपनी भूमिका को लेकर बात करते हुए शाहबाज ने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि इस शो में शादी के मौसम में खूब सारा धमाल और मस्ती देखने को मिलेगी, लेकिन यह अपने साथ कई सारे सियापे भी लेकर आएगा। खासतौर से शादी के प्लानिंग के दौरान ये सियापे साथ आते हैं।