12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छोटी उम्र में ही अडल्ट वेबसाइट पर लीक हो गए थे उर्फी जावेद के फोटोज, लोग समझने लगे थे पॉर्न स्टार

urfi javed images leaked: इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी फैशन के चलते छाई रहती हैं। वो कब क्या पहन कर मीडिया के सामने आ जाए इस बारे में कोई नहीं जानता। आज उर्फी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। हालांकि उनका यहां तक का सफर आसान नहीं था।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Feb 24, 2023

urfi javed

urfi javed

urfi javed images leaked: उर्फी जावेद हमेशा अपनी अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर मिलिनय में फैन फॉलोइंग, जो उन्हें नए अवतार में देखना पसंद करते हैं। उर्फी जावेद अपने स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से ट्रोल भी होती हैं, लेकिन एक्ट्रेस को इन सबसे फर्क नहीं पड़ता और हर बार वह एक नए और बोल्ड फैशन स्टेटमेंट के साथ हाजिर हो जाती हैं। आज ये फैशन की दुनिया का बड़ा नाम हैं। हालांकि इनके लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। एक समय ऐसा भी था उर्फी जावेद को बोलने तक की इजाजत नहीं थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत की और आगे बढ़ीं।

कहा जाता है उर्फी जावेद का जीवन काफी संघर्षों भरा रहा है। उर्फी जावेद के पिता ने उनकी जिंदगी को नर्क से भी बद्तर बना दिया था। इसका खुलासा खुद अदाकारा कर चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़े कई राजों से पर्दा उठाया था। उर्फी ने बताया था कि कि उनका बचपन की यादें बेहद दर्दनाक हैं।

उर्फी ने कहा 'उन दिनों मैं 11वीं क्लास में पढ़ती थी जब किसी ने मेरी फोटो एडल्ट वेबसाइट पर डाल दी। ये बात मेरे परिवार को पता चली। मेरे परिवार के लोग मेरे खिलाफ खड़े हो गए। उन्होंने मुझ पर पाबंदिया लगानी शुरू कर दी। मेरे परिवार ने मुझे ही गलत ठहराना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आस पास के लोग तो मुझे पोर्न स्टार तक बताने लगे थे। वो समय मेरे लिए बहुत कठिन था, लेकिन मैंने हार नहीं मानी।'

यह भी पढ़ें- अक्षय ने 'सेल्फी' के लिए वसूले इतने करोड़

उर्फी यहीं नहीं रुकी उन्होंने बताया 'मेरा किसी ने भी साथ नहीं दिया। मेरे पिता मुझे फिजिकली और मेंटली टॉर्चर करते थे। मेरे पिता कहते थे कि लड़कियों को बोलने की इजाजत नहीं होती है। उन लोगों ने मेरी बोलती बंद कर दी थी। मैं उस समय नर्क में दिन काट रही थी। मुझे आज भी वो दिन याद है जब मैंने अपना घर छोड़ा था। घर छोड़ने के बाद लंबे समय तक मैं इस सदमे में थी। इस घटना को भुलाने में मैंने सालों लगा दिए।'

उर्फी जावेद के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने जाने माने शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है, ‘बेपनाह’ और ‘मेरी दुर्गा’ में काम किया है। उन्हें असली पहचान शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ से मिली थी। भले ही वह इस कंट्रोवर्शियल शो में महज एक ही हफ्ते टिकीं, लेकिन अपने अनोखे ड्रेसिंग सेंस के चलते वो खूब चर्चा में रही थीं।

यह भी पढ़ें- पूजा भट्ट के पिता को सरेआम लिप किस करने पर मचा था बवाल