
टीवी शो से लेकर ओटीटी बिग बॉस (OTT Bigg Boss) से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार उन्होंने अपने लेटेस्ट तस्वीरों से तहलका मचा दिया है।

अब एक बार फिर अपने लेटेस्ट वीडियो से उन्होंने सभी को चौंका दिया है। उन्होंने अपना लेटेस्ट लुक इंस्टा पर शेयर कर दिया है। अदाकारा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने कई रंग दिखाए हैं। उन्होंने अलग अलग आउटफिट में कई पोज मारे हैं।

इसके बाद उन्होंने इसी बिकिनी को वाइट कलर की स्कर्ट के साथ पेयर किया है। जो बेहद कूल लग रहा है। उन्होंने इसके साथ हाई बन बनाया है। जो लुक को अच्छा लुक दे रहा है।

वीडियो में उन्होंने कई कलर के आउटफिट पहने हैं। उन्होंने वीडियो में ब्लू कलर के ब्रालेट टॉप के साथ फ्रिल स्कर्ट पहनी है। उन्होंने फ्रिल स्कर्ट के साथ कई पोज भी मारे और ठुमके भी लगाएं।

पिंक कलर के ट्राउसर के साथ ब्रालेट टॉप में भी वो कमाल लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने हाई हील्स पहनी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस आउटफिट के साथ डांस भी किया।

एक लुक में उन्होंने ब्लैक कलर की लूंगी स्कर्ट के साथ रेड कलर का स्टाइलिश टॉप पहना है। इसके साथ उन्होंने हैवी इरिंग्स पहने हैं और ग्लॉसी मेकअप किया है।

कुछ भी कहें वीडियो में उर्फी बेहद बोल्ड लग रही हैं। ये वीडियो देखने के बाद लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं हैं। इस वीडियो में हमेशा की तरह उनके शरीर पर नाम मात्र के कपड़े हैं।