
विक्की जैन से घुटने पर बैठ मांगी पत्नी अंकिता से मांफी
Vicky Jain And Ankita Lokhande: सलमान खान के शो बिग बॉस 17 के फिनाले से पहले सोमवार को एक और कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गया है। ऐसे में मीडिया वाले भी घर वालों से बातचीत करने पहुंचे। इस बीच विक्की जैन से ऐसा कुछ किया जिससे हर कोई हैरान रह गया है आईये जानते हैं कौन हुआ घर से बाहर और अंकिता के पति ने ऐसा क्या कर दिया...
मीडिया के सामने मजबूर हुए विक्की?
लेटेस्ट एपिसोड में सभी घरवाले मीडिया से रुबरु हुए। मीडिया ने सभी से तीखे सवाल-जवाब किए। इस दौरान विक्की जैन पर भी कई आरोप लगे। आरोपों के चलते जब रिपोर्टर ने विक्की से पूछा कि क्या बिग बॉस खत्म होने के बाद आप और अंकिता कोई कपल थेरेपी लेंगे? तो उनके इस सवाल पर विक्की ने कहा- थेरेपी यही है कि मैं अभी इनको घुटने पर बैठकर सॉरी बोल दूंगा।
अंकिता को बताई अपनी सारी गलतियां
आगे फिर विक्की जैन घुटने के बल बैठते हैं और अपनी पत्नी अंकिता से कहते हैं, सॉरी मंकू, मेरी गलतियां हैं, मैं जानता हूं मुझे माफ कर दे। हम दोनों घर पर अकेले ही रहते हैं तो उस टाइम कोई मुझे मेरी गलतियां बताने वाला नहीं होता और जिस वजह से आपको आपकी गलती पता ही नहीं चलती।
विक्की हुए घर से बेघर
लेटेस्ट खबरों के अनुसार विक्की जैन घर से बेघर हो गए हैं। इस खबर को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं इस खबर के बाद कुछ फैन्स हैरान हैं और उनका मानना है कि विक्की को और आगे तक जाना चाहिए था तो कई यूजर्स उनके जाने से काफी खुश हैं।
Published on:
23 Jan 2024 12:16 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
