जब विराट कोहली कपिल शर्मा शो में आए थे तो उन्होंने सबके साथ एक मजेदार किस्सा शेयर किया था। सोशल मीडिया पर उस किस्से का एक वीडिया वायरल हो रहा है। विराट ने वीडियो में बताय है, "एक बार हमलोग एयरपोर्ट पर वेट कर रहे थे, मैं बोर हो रहा था, मैंने सोचा कि कुछ देख लेते हैं, कुछ करने को है नहीं, बैग्स की कुछ प्रॉबल्म थी, मैंने रियलाइज नहीं किया मेरा वाई फाई है नहीं वहां पर एयरपोर्ट पर कनेक्ट नहीं हो रहा...तो मैंने अपने इंडिया के 3 जी सेल्यूलर नेटवर्क पर चला दिया।"