
Divyanka Tripathi
मुंबई। ये हैं मोहब्बतें की इशिता यानी कि दिव्यंका त्रिपाठी जल्द ही एक्टर ब्वॉयफ्रेंड विवेक दहिया से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की शादी का कार्ड सामने आ गया है। ग्रीन और गोल्डन कलर के इस कार्ड में विवेक और दिव्यंका के नाम के इनिशियल्य वी और डी यूज किए गए हैं।
कार्ड के अंदर शादी के वेन्यू और सभी प्रोग्राम्स की डिटेल्स हैं। आपको बता दें कि दोनों की शादी 8 जुलाई को भोपाल में होने जा रही है। इसेस पहले 7 जुलाई को संगीत सेरेमनी होगी, जबकि कपल 14 जुलाई को मुंबई में लैविश रिसेप्शन देगा।
शादी के दिन दिव्यंका लाल रंग का लहंगा पहनेंगी, वहीं विवेक शेरवानी में नजर आएंगे। दिव्यंका और विवेक दोनों ही अपने अपने काम में काफी व्यस्त हैं। इस सबके बावजूद दोनों शादी की जमकर तैयारियां भी कर रहे हैं।
Published on:
23 Jun 2016 11:01 am
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
