WWE स्टार ब्राउन ने सलमान खान को भी सेट पर चुनौती दे डाली। उन्होंने स्टेज पर दबंग खान के सामने फ्राईपैन को मोड़ दिया और कहा, 'मैं जो मैटल के साथ कर सकता हूं वही मैं इंसान के साथ भी कर सकता हूं. क्या तुम आजमाना चाहोगे?" इस पर सलमान तुरंत पीछे हट गए और उन्होंने कहा, 'नहीं, नहीं। ' बता दें, इस खास एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा और डायना पेंटी भी मौजूद रहीं। इस शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।