
YRKKH Spoiler: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा की बिरला हाउस में सभी लोग अभिमन्यु को गिफ्ट देने की बात करते हैं, लेकिन अभिमन्यु मना करता है। वहीं गोएंका हाउस में अक्षरा गिफ्ट के लिए मना करती है, लेकिन दादी उसके पास नायरा की चुनरी लेकर आती है अक्षरा उसे पाकर इमोशनल हो जाती है। तभी वहां अभिमन्यु आकर उसे समझाता है।
अक्षरा-अभिमन्यु किया धांसू डांस
अभिमन्यु अपना दर्द अक्षरा के साथ शेयर करता है। फिर अक्षरा का मूड ठीक करने की कोशिश करता है और उसे डांस प्रैक्टिस के लिए चलने को बोलता है। उनकी कोरियोग्राफर काफी स्ट्रिक्ट होती है और सबकी क्लास लगाती है। इसके बाद वह अक्षरा और अभिमन्यु को रोमांटिक डांस सीक्वेंस के लिए बोलती है और दोनों फिर डांस करते हैं। कोरियोग्राफर दोनों को देखकर हैरान हो जाती है।
मामा ने आरोही के साथ की बत्तमीजी
अभिनव की बहन अभिमन्यु-अक्षरा को देखकर खुश नहीं होती है क्योंकि वह अपने भाई को मिस करती है। डांस प्रैक्टिस के दौरान तभी मामा जी आरोही को गलत टच करते हैं और आरोही को समझ आ जाता है। आरोही फैसला लेती है कि वह मामा जी को सबक सिखाएगी, लेकिन वह शादी की खुशी में कोई दिक्कत नहीं लाना चाहती। तभी अक्षरा वहां आ जाती है और वह समझ जाती है कि आरोही कुछ छिपा रही है। अक्षरा सच जानने के पीछे पड़ जाती है।
मेहंदी सेरेमनी की हुई शुरुआत
एपिसोड में अगले दिन के फंक्शन मेहंदी की शुरुआत होती है जहां सभी ग्रीन कलर के कपड़ों में तैयार होते हैं। अभिमन्यु, अक्षरा को देखकर उसकी खूबसूरती में खो जाता है। इसके बाद दोनों की मेहंदी सेरेमनी शुरू हो जाती है और अभीर कहता है कि मोर के पंख से दोनों को मेहंदी लगाई जाएगी। इसके बाद दोनों अपने पुराने खूबसूरत पलों को याद करते हैं।
Published on:
05 Oct 2023 02:54 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
