18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ये है मोहब्बते’ फेम एक्टर की पत्नी का हुआ मिसकैरज, कंपनी का अमानवीय व्यवहार आया सामने!

सुमीत ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, उनकी पत्नी 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। लेकिन हाल ही में उनकी पत्नी का मिसकैरेज हो गया। इसकी वजह और भी दुखभरी थी।

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Sep 10, 2018

yeh hai mohabbatein

yeh hai mohabbatein

चर्चित टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में मणि का किरदार निभा चुके एक्टर सुमित सचदेव की पत्नी अमृता का मिसकैरेज हो गया है। सुमीत ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनकी पत्नी अमृता गुजराल ने अपने बॉस के अमानवीय व्यवहार के चलते अपना 5 महीने का अजन्मा बेटा खो दिया।

बेटी अराध्या के साथ 'मेरिल स्ट्रीप अवार्ड' लेने US पहुंची ऐश्वर्या

इंस्टाग्राम पोस्ट से साझा किया दुःख
सुमित ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, उनकी पत्नी 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। वो अपने बच्चे के वेलकम के लिए बहुत उत्साहित थीं। पूरा परिवार नन्हें मेहमान के आने के इंतजार में था। लेकिन हाल ही में उनकी पत्नी का मिसकैरेज हो गया। इसकी वजह और भी दुखभरी थी।

अक्षय कुमार ने 51वें बर्थडे पर जारी किया 2.0 का नया पोस्टर

सुमित ने की इंसाफ की गुहार
सुमित सचदेव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर इस दुखद खबर को अपने फैंस से शेयर किया है। साथ ही सुमित ने एक ऑनलाइन पेटिशन की मुहीम पोस्ट करते हुए अपने बेटे के लिए इन्साफ की गुहार की है। पोस्ट के मुताबिक सुमित की पत्नी अमृता 5 महीने से गर्भवती थीं और वो जिस कंपनी में काम करती थीं उसके मालिक ने उन्हें प्रेगनेंसी के दौरान खूब परेशान किया। सुमित ने आगे बताया कि कैसे उनकी पत्नी की पेड मैटरनिटी लीव पूरी होने के बाद उसके बॉस वर्क फ्रॉम होम देने से इंकार कर दिया था। जबकि पहले वो इसकी इजाजत दे चुके थे। अमृता को बेड रेस्ट बताया गया था, लेकिन बावजूद इसके उन्हें काम पर लौटना पड़ा। जिसकी वजह से उनका मिसकैरेज हो गया। सुमित ने बताया कि अमृता को जल्द हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था, लेकिन तभी पता चला कि उनका मिसकैरेज हो गया है। मि‍सकैरेज के 30 मिनट पहले ही उन्हें कंपनी से अमृता के टर्मिनेशन का लेटर मिला था।

साइन की पेटिशन
अपने बेटे को खोने पर सुमित ने एक पेटिशन भी साइन की है। इस पेटीशन का लिंक उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इस लिंक में उन्होंने अपने 5 महीने के बेटे के भ्रूण की तस्वीर भी शेयर की है। सुमित और उनकी पत्नी बेटे का नाम एहान रखने वाले थे।

मौनी रॉय से लेकर माधुरी दीक्षित तक,अक्षय के जन्मदिन पर इन सितारों ने दिए बर्थडे विशेस