TV न्यूज

जैद दरबार की मां ने होने वाली बहू Gauhar Khan के लिए कही ये बात

गौहर खान और जैद दरबार दोनों काफी वक्त से चर्चा में हैं। दोनों को कुछ दिनों पहले गोवा से लौटते हुए एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले हुए बाहर आते हुए देखा गया था।

2 min read
Nov 06, 2020
Gauhar Khan Mother in Law

नई दिल्ली: एक्ट्रेस गौहर खान कुछ दिनों पहले बिग बॉस 14 में बतौर सीनियर नजर आ रही थीं। लेकिन इन दिनों वह अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। गौहर ने इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार के संग सगाई कर ली है। इसकी जानकारी खुद गौहर और जैद ने सोशल मीडिया के जरिए दी। जिसके बाद बधाईयों का दौर शुरू हो गया। इस बीच अब जैद दरबार की मां ने अपनी होने वाली बहू गौहर का खुले दिल से स्वागत किया है।

जैद दरबार की मां फरजाना ने सोशल मीडिया पर गौहर खान के साथ तस्वीर शेयर की है। साथ में कैप्शन लिखा है, 'हमारे घर में आपका स्वागत हैl जैद दरबार और गौहर खान को शुभकामनाएं। मेरी ओर से समर्थन, प्यार और आशीर्वाद, हमेशा तुम दोनों के साथ रहेगा। खुश रहो।' फरजाना की ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है।

गौहर खान और जैद दरबार दोनों काफी वक्त से चर्चा में हैं। दोनों को कुछ दिनों पहले गोवा से लौटते हुए एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले हुए बाहर आते हुए देखा गया था। इसके साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों 25 दिसंबर को शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। शादी की रस्में 3 दिनों तक चलेंगीं। शादी से जुड़ी रस्में 22 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी, जिसमें परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। शादी के सारे फंक्शन मुंबई के एक होटल में किए जाएंगे। शादी में शामिल होने के लिए गौहर की बहन निगार भी दुबई से मुंबई पहुंचेंगी।

बता दें कि जैद दरबार म्यूज‍िक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। जैद गौहर से उम्र में 8 साल छोटे हैं। ऐसे में कुछ दिनों पहले स्माइल दरबार ने जैद और गौहर के रिलेशन को लेकर कहा था कि अगर जैद और गौहर शादी करना चाहते हैं तो मैं दोनों को आशीर्वाद क्यों नहीं दूंगा? दोनों बच्चे रिलेशनशिप में हैं। जैद 29 के हैं और उन्हें पता है कि क्या करना चाहिए। स्माइल दरबार ने कहा कि अगर जैद खुश हैं तो वह भी खुश हैं।

Published on:
06 Nov 2020 05:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर