8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘आपका अपना जाकिर’ से टीवी पर डेब्यू करेंगे जाकिर खान, Shweta Tiwari भी होंगी साथ, कब होगा ऑनएयर?

Zakir Khan: स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर हुसैन टीवी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके शो में श्वेता तिवारी भी होंगी।

2 min read
Google source verification
Zakir Khan television debut comedy show Aapka Apna Zakir With Shweta Tiwari

Comedy Show Aapka Apna Zakir: भारत में स्टैंड अप कॉमेडी को पहचान दिलाने वाले जाकिर खान (Zakir Khan) सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में उनके शोज फुल होते हैं। वह अपनी पंचलाइन 'सख्त लौंडा' से काफी पॉपुलर हुए। जाकिर अब 'आपका अपना जाकिर' शो से टीवी पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने गली के लड़के से लेकर सबके दिलों का चहेता बनने तक के अपने सफर पर बात की।

स्टैंड अप कॉमेडियन के साथ-साथ जाकिर खान एक्टर भी हैं। वह हाल ही में वेब सीरीज 'चाचा विधायक हैं हमारे' के तीसरे सीजन में नजर आए थे। अब वह 'आपका अपना जाकिर' के साथ बतौर होस्ट टीवी पर डेब्यू कर रहे हैं। इसे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर जल्द ही टेलीकास्ट किया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि शो में श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) भी होंगी।

यह भी पढ़ें: 43 की श्वेता तिवारी का बॉस लेडी लुक वाला Photoshoot हुआ वायरल, लोगों ने कहा ऐश्वर्या राय फेल

टीजर में जाकिर का एक कटआउट नजर आ रहा है, इसको ढेर सारी फूलों की माला पहनाई हुई है। इसे देख दो लड़के आपस में बात करते हैं। इस बीच आवाज आती है- '2024 में आएगा तो जाकिर ही', यह सुनकर लड़का अपने दोस्त से पूछता है- 'जाकिर? कौन जाकिर बे?' जवाब देते हुए उसका दोस्त कहता है- 'आपका अपना जाकिर भैया'.. यह सुनकर वह खुश हो जाता है और फिर दोनों बोलते हैं- 'हम देखेंगे'….

यह भी पढ़ें: Chacha Vidhayak Hain Humare Season 3 , जाकिर खान की वेब सीरीज इस दिन होगी रिलीज

इस नए अध्याय के बारे में बात करते हुए जाकिर ने कहा, "गली के लड़के से लेकर सबके दिलों का चहेता बनने तक का मेरा सफर शानदार रहा। आज भी, हर पल नया लगता है। मेरे फैंस ने मेरे हुनर को पहचानने और 'जाकिरिज्म' के लिए मुझे जो प्यार और सराहना मिली है, वह शानदार है।''

उन्होंने कहा, ''मेरा सपना हमेशा से ही लाइफ एक्सपीरियंस के साथ-साथ खुशियां बांटना रहा है। अब 'आपका अपना जाकिर' के साथ, मैं देश भर के कई घरों में खुशियां लाने के लिए रोमांचित हूं। मैं बस इतना कहना चाहूंगा… मम्मी, मैं टीवी पर आ रहा हूं।"

आपका अपना जाकिर रिलीज डेट

यह शो 10 अगस्त से सोनी पर प्रसारित होगा। इसमें अमृता खानविलकर और अल्का अमीन भी हैं। जाकिर ने 2012 में कॉमेडी सेंट्रल के शो 'इंडियाज बेस्ट स्टैंड अप' का खिताब हासिल किया और रातोंरात फेमस हो गए। वह न्यूज कॉमेडी शो 'ऑन एयर विद एआईबी' का हिस्सा रहे।

जाकिर खान के शो

वो रेडियो शो का भी निर्माण कर चुके हैं। उन्हें साल 2017 में मशहूर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में बतौर मेंटर हिस्सा लेने का मौका मिला। उन्होंने प्राइम वीडियो पर चार घंटे लंबे स्टैंडअप स्पेशल: 'हक से सिंगल', 'कक्षा ग्यारहवीं', 'तथास्तु' और 'मनपसंद' जारी किए हैं। उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी शो 'कॉमिकस्तान' में जज की भूमिका भी निभाई।