विला के एक अन्य कमरे में देह व्यापार के लिए बुलवाई गई 10 अन्य युवतियां मिली। जो पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगी। लेकिन, सफल नहीं हो पाई। पूछताछ में सभी लड़कियों ने बताया की मुंबई, दिल्ली, बाराबंकी, कोलकाता व आगरा से दलाल ओमप्रकाश ने उदयपुर बुलाया है और देह व्यापार का कार्य करवाया जाता था। पुलिस टीम ने सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी हुई है।