
Udaipur News: उदयपुर शहर के विस्तार के साथ ही एक बार फिर नगर निगम का नक्शा बदल गया है। नगर निगम सीमा का और विस्तार करते हुए राज्य सरकार ने 6 पंचायतों के 15 गांव को शामिल किया है, लेकिन जनसंख्या के अनुपात में वार्डों की संख्या 80 ही रखी।
नए परिसीमन में अब सबसे बड़े वार्ड-एक और वार्ड 80 होंगे। दोनों वार्डो की जनसंख्या 9000 होगी। बाकी सभी वार्ड 7117 की जनसंख्या वाले होंगे। क्षेत्रफल की दृष्टि से निगम का दायरा अब 21 किलोमीटर तक हो जाएगा। नए गांवों को शामिल करने के बाद अब शहर की कुल जनसंख्या में 1.22 लाख और बढ़ते हुए कुल 5.73 लाख हो होगी।
निगम ने फिर से वार्ड गठन पर आपत्तियां मांगी है, कोई भी व्यक्ति 17 अप्रेल तक आपत्ति एडीएम प्रशासन कार्यालय के कमरा नम्बर 251 या निगम के मिनी हॉल में दर्ज करवा सकेगा।
नए गांवों के जुड़ने के साथ ही अब उदयसागर झील भी निगम सीमा में आ गई। इससे पहले पिछोला, फतहसागर सहित कई छोटे-मोटे तालाब की भी निगम मालिक हो गई थी। निगम सीमा के कई वार्डों में नए पर्यटन स्थल, प्रमुख झीलें तो कई नई-नई गलियां शामिल हुई है। कुछ वार्डों में पेराफेरी के गांव के हिस्से जुड़ गए हैं।
1. ग्राम पंचायत भोईयों की पंचोली- भोईयों की पंचोली, टीला खेड़ा, डांगियों की पंचोली, धूणी माता का सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र।
2. ग्राम पंचायत मटून- खेड़ा कानपुर, मटून, पनवाड़ी, कमलोद, खबरडिय़ा का सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र।
3. ग्राम पंचायत मनवाखेड़ा- एकलिंगपुरा
4. ग्राम पंचायत ढिकली- ढिकली, वाड़ा/ बाड़ा
5. ग्राम पंचायत अम्बेरी- अम्बेरी
6. ग्राम जिंक स्मेल्टर और नलाफला का सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र
निगम आयुक्त ने बताया कि परिसीमन के बाद जिन 80 वार्डों का गठन किया है, उनकी समस्त जानकारी नगर निगम की वेबसाइट www.udaipurmc.org पर उपलब्ध करवाई है। जिसमें संपूर्ण 80 वार्ड का कुल क्षेत्रफल, नक्शा, कुल जनसंख्या साथ ही वार्ड सीमा क्षेत्र आदि शामिल हैं। कोई भी व्यक्ति नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसी के साथ नगर निगम के नोटिस बोर्ड पर भी 80 वार्डों का नक्शा लगाया है।
Published on:
30 Mar 2025 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
