
source patrika photo
उदयपुर. नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सोमवार को पारित हो गया। कुल 589.77 करोड़ के बजट में शहर के समग्र विकास, सौंदर्यीकरण और निगम सीमा में शामिल नए क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है। यह बजट शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सौंदर्यीकरण को नई दिशा देने वाला रहेगा। बजट में शहर की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए कई बड़े प्रावधान किए गए हैं।बजट बैठक संभागीय आयुक्त व निगम प्रशासक प्रज्ञा केवलरमानी की अध्यक्षता में हुई। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त खन्ना ने बताया कि निगम ने आय बढ़ाने के प्रयासों में बेहतर परिणाम हासिल किए हैं। निगम प्रशासक केवलरमानी ने कहा कि यह बजट शहर के सतत विकास और बेहतर सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
बजट से जुड़ी अहम बातें
- निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर आगे के काम के लिए 100 करोड़ खर्च किए जाएंगे, जिसमें 50 करोड़ यूडीए से निगम को मिलेंगे।- एबीडी प्रोजेक्ट के तहत सीवरेज लाइनों के संचालन व रख-रखाव के लिए 20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
- निगम सीमा में शामिल नए क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं बढ़ाने के लिए 10 करोड़, नई सड़कों के लिए 10 करोड़ का प्रावधान।- शहर की विभिन्न कच्ची बस्तियों में सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं।
- शहर में झूलते बिजली तारों को भूमिगत करने के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है।- पार्किंग के के लिए 3 करोड़ खर्च कर नए पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे।
- नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत 8.24 करोड़ खर्च कर स्वच्छ वायु सुनिश्चित करने के प्रयास होंगे।
- गुलाब बाग के विकास के लिए 2 करोड़ और अन्य पार्कों के लिए 5 करोड़, 79 अनुदानित पार्कों के रख-रखाव के लिए 50 लाख दिए जाएंगे।- स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए घर-घर कचरा संग्रहण पर 6.80 करोड़ रुपए खर्च होंगे।- जल निकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, गोशाला, श्मशान घाटों के विकास सहित कई कार्यों के लिए प्रावधान है।---आय बढ़ाने की रणनीति
- यूडी टैक्स लक्ष्य 22.5 करोड़ रुपए रखा गया- भू-संपत्तियों की नीलामी से 10 करोड़ कमाएंगे
- वित्त आयोग व अनुदान से 45 करोड़ आएंगे
- डीएमएफटी मद से 20 करोड़ रुपए की आवक
विकास के अहम बिंदू
- एलिवेटेड रोड निर्माण पर दिया गया बजट
- नए क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार
- नई सड़कों के निर्माण के लिए 10 करोड़- कच्ची बस्तियों में सड़क विकास
- बिजली तारों को भूमिगत करना
- नए पार्किंग स्थलों का विकास- एनसीएपी के तहत स्वच्छ वायु कार्य
- गुलाब बाग और अन्य पार्कों का विकास- घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था मजबूत
- जल निकासी व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधार
आंकड़ों में बजट
589.77 करोड़ रुपए कुल प्रस्तावित बजट
22.5 करोड़ रुपए यूडी टैक्स लक्ष्य100 करोड़ रुपए एलिवेटेड रोड
8.24 करोड़ रुपए एनसीएपी कार्य6.80 करोड़ रुपए कचरा संग्रहण
Published on:
31 Mar 2026 05:48 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
