
Fujifilm GFX 50R कैमरा हुआ लॉन्च, बस 2 मिनट में जानें कीमत और फीचर्स
राकेश शर्मा राजदीप/उदयपुर . उदयपुर फिल्म सोसायटी, जन संस्कृति मंच व प्रतिरोध का सिनेमा के संयुक्त तत्वावधान में 28 से 30 दिसम्बर तक महाराणा कुम्भा संगीत सभागार में छठे फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होगा। इस बार आयोजन की थीम नफरत और भीड़ तंत्र का विरोध तथा हाशिये के लोग रहेगी। संयोजक संजय जोशी ने बताया कि इस दौरान पांच फीचर फिल्में (एक एनिमेशन फिल्म 'फर्दीनांद’), आठ दस्तावेजी फिल्म व एक शॉर्ट फिल्म के प्रदर्शन के अलावा मीडिया पर एक विशेष सत्र रखा गया है। स्थानीय प्रतिभाओं से साक्षात्कार के साथ ही कई फिल्मकारों से उनकी फिल्मों पर संवाद होगा। आयोजन से जुड़ी रिंकू परिहार ने बताया कि सुबह 11.30 बजे विशेष अतिथि पवन श्रीवास्तव के वक्तव्य के बाद होईचाई समूह के दो म्यूजिक वीडियो 'रंग’ और 'एक देश कब बड़ा होता है’ से कार्यक्रम का आगाज होगा। आयोजन में आमजन का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
इस मौके पर घुमंतू पुस्तक मेला भी लगाया जाएगा। इसमें नवारुण, एकलव्य, लेखक मंच प्रकाशन, अखिल भारतीय शिक्षा अधिकार मंच और जन संस्कृति मंच के सांस्कृतिक संकुल की किताबें उपलब्ध रहेंगी।
पहले दिन की फिल्में
दोपहर 1 बजे - लाइफ ऑफ एन आउटकास्ट (हिंदी फिल्म : निर्देशक- पवन श्रीवास्तव)
शाम 3 बजे - अपनी धुन में कबूतरी (दस्तावेजी फिल्म : निर्देशक- संजय मट्टू)
शाम 4 बजे - परमाणु ऊर्जा : बहुत ठगनी हम जानी (हिंदी फिल्म : निर्देशक- फातिमा निजारुद्दीन)
शाम 5.35 बजे - एक डॉक्टर की मौत (हिंदी फीचर फिल्म : निर्देशक-तपन सिन्हा)
Published on:
28 Dec 2018 12:38 pm
