25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान की 7.5 लाख और उदयपुर की करीब 40 हजार छात्राओं को साइकिल का इंतजार

- दो सत्रों से नहीं हो पाया निशुल्क साइकिल वितरण

2 min read
Google source verification
cycle scheme

Girl student

सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना का लाभ दो सत्रों से प्रदेश की छात्राओं को नहीं मिल पाया है। इस सत्र में भी कक्षा 9 में पढ़ने वाली लगभग 4 लाख छात्राओं को साइकिलों का इंतजार है। वहीं, पिछले सत्र में 3.5 लाख छात्राओं को साइकिलों के वितरण की बजाय ई-वाउचर देने का सरकार ने फैसला किया था, लेकिन वो भी पूरा नहीं हो पाया।कक्षा 9 में प्रवेशित छात्राओं को न साइकिलें मिली और न ही ई-वाउचर मिल पाया और वे बिना साइकिलों के ही 10वीं में पहुंच गईं। उदयपुर में ऐसी करीब 40 हजार छात्राएं हैं, जो साइकिल का इंतजार कर रही हैं। गौरतलब है कि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा 9 में नव प्रवेशित छात्राओं को निशुल्क साइकिल दी जाती है।

इस बार काले रंग की साइकिल देने की तैयारी

अब फिर सरकार ने पिछले और इस सत्र की साढ़े सात लाख बालिकाओं को साइकिलों के वितरण का फैसला लिया है। इसके लिए फर्मों से ई-निविदाएं ले ली गई हैं। जैसे ही स्कूलों से कक्षा 9 में प्रवेशित छात्राओं की संख्या मिलेगी, साइकिल निर्माता कंपनियों को उसके अनुसार आपूर्ति के आदेश देने की तैयारी चल रही है। वहीं, इस बार बालिकाओं को जो साइकिलें निशुल्क वितरित की जाएंगी, उनका रंग काला होगा। पिछली भाजपा सरकार ने इन साइकिलों का रंग भगवा करवा दिया था। जिसे गहलोत सरकार ने वापस काले रंग में बदल दिया।

इनका कहना

प्रति वर्ष सत्र की शुरुआत में ही साइकिलें मिलनी चाहिए ताकि दूर से स्कूल जाने वाली बेटियां उसका सदुपयोग करके स्कूल पहुंच सके। अभी पिछले सत्र की 3.50 लाख व इस सत्र की 4 लाख बालिकाओं को अतिशीघ्र साइकिलें दी जानी चाहिए। यदि टेंडर प्रक्रिया नहीं हो सके तो छात्राओं के खाते में साइकिल के बदले नकद राशि का भुगतान किया जा सकता है।

- बसंत कुमार ज्याणी, प्रदेश प्रवक्ता, राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ, रेस्टा

प्रदेश में कक्षा 9 व 10 में अध्ययनरत बालिकाओं की संख्या जिनको साइकिलें मिलनी हैं

1. अजमेर - 30379

2. अलवर - 34911

3. बांसवाड़ा - 39854

4. बारां - 14303

5. बाड़मेर - 39976

6. भरतपुर - 23795

7. भीलवाड़ा - 32571

8. बीकानेर - 26438

9. बूंदी - 14869

10. चितौडग़ढ़ - 17345

11. चूरू - 22053

12. दौसा - 20467

13. धौलपुर - 17975

14. डूंगरपुर - 26757

15. गंगानगर - 18288

16. हनुमानगढ़ - 17092

17. जयपुर 46324

18. जैसलमेर - 7960

19. जालौर - 23931

20. झालावाड़ - 18135

21. झुंझुनू - 14049

22. जोधपुर - 37724

23. करौली - 16032

24. कोटा - 15888

25. नागौर - 31055

26. पाली - 22641

27. प्रतापगढ़ - 15067

28. राजसमंद - 16513

29. सवाई माधोपुर - 15178

30. सीकर - 21462

31. सिरोही - 12609

32. टोंक - 16237

33. उदयपुर - 39913

कुल - 758791