
रेलमगरा. चित्तौड़गढ़ जिले में सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेकर बाइक से गांव लौट रहे युवक की मंगलवार शाम राशमी क्षेत्र के गंधरफ गांव के पास सड़क पर गाय से टकराने के बाद मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिलूंड निवासी रतनलाल वैष्णव (36) पुत्र बद्रीदास वैष्णव बाइक से चित्तौड़गढ़ से गिलूंड लौट रहा था। इसी दौरान अचानक सामने गाय आ जाने से बाइक असंतुलित होकर गाय से टकरा गई। हादसे में रतनलाल के सिर में गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने उसे राशमी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। बुधवार को गिलूण्ड में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
Updated on:
23 Jul 2026 06:01 am
Published on:
23 Jul 2026 06:01 am
