23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साध्वी कमलाश्री का मजेरा में हुआ मंगल प्रवेश

less than 1 minute read
Google source verification

उदयपुर

image

Newsdesk

Jul 23, 2026

Rajasthan

- शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, प्रवचन और मांगलिक श्रवण हुआ
कुंभलगढ़. जैन साध्वी कमलाश्री के भव्य मंगल प्रवेश पर बुधवार को देवभूमि मजेरा गांव धर्ममय हो गया। साध्वियां ओलादर से विहार कर सुबह करीब 8 बजे मजेरा पहुंचीं। बैंड-बाजों और जयघोष के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
साध्वियां मोहनलाल कोठारी एवं सुनील राठौड़ के निवास से शोभायात्रा के रूप में गांव की विभिन्न गलियों से होती हुई जैन उपाश्रय, मंदिर एवं विशाल पांडाल पहुंचीं। यहां उनके सान्निध्य में प्रवचन और शुभ मुहूर्त में मांगलिक श्रवण कराया गया। धार्मिक आयोजन को लेकर पिछले तीन दिनों से सैकड़ों जैन श्रद्धालु मजेरा पहुंच चुके थे। पूरे गांव को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया था।
शोभायात्रा में समाजबंधु बैंड की धुनों पर नाचते-गाते चल रहे थे, वहीं पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर शोभा बढ़ाई। सकल जैन संघ, मजेरा की ओर से साध्वियों का श्रद्धा एवं भक्ति के साथ अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता, चंदनमल सिंघवी, विनोद लोढ़ा, सुरेश लोढ़ा, केसरीमल लोढ़ा, गोपाल हिंगड़, सुरेश मेहता, प्रकाश चपलोत, संपत कोठारी, मोहनलाल कोठारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।