
एडवेंचर टूरिज्म : सरकारी शर्त में बंध गई बंजी जंपिंग
उदयपुर. पर्यटन को बढ़ावा देने के मद्देनजर राजीव गांधी पार्क में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत बंजी जंपिंग और स्काई साइक्लिंग शुरू की जानी है। यूआईटी ने इसके टेंडर निकाले। कुछ फर्म आगे आई, लेकिन नियमों में खरा नहीं उतरने पर टेंडर नहीं उठ पाया।
सूत्रों के अनुसार यूआईटी ने 30 मार्च, 2022, 24 जून, 2022 और 20 जनवरी, 2023 टेंडर निकाले, लेकिन कुछ ही लोगों ने प्रक्रिया में भाग लिया। जिन्होंने भाग लिया वे भी शर्तों को पूरा नहीं कर पाए और बाहर हो गए। अब यूआईटी ने 6 फरवरी, 2023 को टेंडर निकाला है। ऐसे में देखना यह है कि यह कैसे खुलेगा।
84 लाख में बनेंगे दोनों मनोरंजन के साधन: राजीव गांधी पार्क में बंजी जंपिंग और स्काई साइक्लिंग को बनाने की लागत 84 लाख आंकी गई है। इसमें 500 स्क्वायर मीटर भूमि बंजी जंपिंग और 25 स्क्वायर मीटर में स्काई साइक्लिंग के लिए भूमि दी जाएगी। यहां दोनों मनोरंजन के साधन खड़े करने का काम टेंडर खुलने वाली फर्म को ही करना होगा। काम पूरा होने के बाद सात साल के लिए फर्म इनका रखरखाव और संचालन करेगी। इसकी एवज में प्रतिमाह एक लाख रुपए यूआईटी को देने होंगे।
इस शर्त में उलझ रही फर्म
बंजी जंपिंग और स्काई साइक्लिंग सरकारी काम कर चुकी फर्म को ही शर्त के अनुसार टेंडर दिया जाना है, जबकि ये दोनों ही मनोरंजन अधिकतर निजी फर्म द्वारा ही संचालित किए जाते हैं। ऐसे में सरकारी जगह पर बंजी जंपिंग और स्काई साइक्लिंग का प्रमाण पत्र टेंडर में भाग लेने वाली फर्म को नहीं मिल पा रहे हैं।
Published on:
21 Feb 2023 09:56 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
