
Sunny Deol in Udaipur: लेकसिटी उदयपुर अब ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन वेडिंग प्लेस बन चुका है। एक के बाद एक सेलिब्रिटीज यहां आकर शादियां करना पसंद कर रहे हैं। हाल ही बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान की डेस्टिनेशन वेडिंग उदयपुर में हुई। अब सनी देओल अपनी भांजी की डेस्टिनेशन वेडिंग उदयपुर में करने जा रहे हैं। गुरुवार को वेडिंग वेन्यू देखने के लिए सनी देओल उदयपुर पहुंचे। उदयपुर एयरपोर्ट पर सनी देओल को देखकर फैंस दंग रह गए। सनी उदयपुर एयरपोर्ट से सीधे ताज अरावली रिसॉर्ट पहुंचे, जहां वे भांजी की शादी प्लान कर रहे हैं। गौरतलब है कि आमिर खान की बेटी इरा खान की वेडिंग भी ताज अरावली में ही हुई थी।
यह भी पढ़ें : Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: लुंगी उठाकर नाचने लगे आमिर खान के दामाद, 31 सेकंड का ये मजेदार वीडियो वायरल
उदयपुर बनी सेलेब्रिटी की पसंदीदा डेस्टिनेशन वेडिंग जगह
उदयपुर सेलेब्रिटी की पसंदीदा डेस्टिनेशन वेडिंग जगह में से एक बन गया है। हाल ही में आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी उदयपुर में हुई। इससे पहले भी यहां कई सेलेब्रिटी ने शादी करने के लिए उदयपुर को चुना। जिसमें परणिति चोपड़ा-राघव चड्ढा, मुकेश अंबानी की बेटी, कंगना रनौत के भाई समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल है।
Updated on:
19 Jan 2024 10:27 am
Published on:
19 Jan 2024 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
