23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस उम्र के बाद महिलाओं को दूध पीने की आदत डालनी चाहिए: नहीं तो हो सकता है ऐसा

महिलाओं में अधिक ओस्टियो ऑर्थराइटिस

less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

इस उम्र के बाद महिलाओं को दूध पीने की आदत डालनी चाहिए: नहीं तो हो सकता है ऐसा

उदयपुर. हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष सिंघल ने कहा कि भारत में और विशेष रूप से महिलाओं में आस्टियों ऑर्थराइटिस की बीमारी अधिक मिलती है। मेनोपॉज के बाद महिलाओं में हड्डियों को मजबूत करने वाला ग्रीस खत्म हो जाता है।
वरिष्ठ नागरिक परिषद की ओर से अशोक नगर स्थिति विज्ञान समिति में आयोजित जीवन में हड्डियों की सुरक्षा विषयक वार्ता में बोलते हुए डॉ. सिंघल ने कहा कि यूट्रस ऑपरेशन के बाद शरीर में होने वाली कैल्शियम की कमी के कारण महिलाओं को कैल्शियम का उपयोग अधिक सुनिश्चित करना चाहिए। शरीर में स्टोन बनने की समस्या वाली महिलाओं को कैल्शियम से बचना चाहिए।
डॉ. सिंघल ने बताया कि रक्त में स्वत: ही कैल्शियम मौजूद होता है। इस भ्रम से बचना चाहिए कि अधिक कैल्शियम लेने से हृदय में कैल्शियम जमा हो जाएगा। कैल्शियम शरीर में उस स्थिति में जमा होता है, जब शरीर में वसा की मात्रा एवं वजन अधिक होता है।

बाथरूम में रफ टाइल्स
अधिकांश दुर्घटनाएं बाथरूम में फिसलन से होती है। बचाव के लिए बाथरूम में चिकनी टाइल्स के बजाय रफ टाइल्स अधिक काम में लें। कैल्शियम को दूध, चीज़, टोफूबिन्स के जरिए भी जुटाया जा सकता है। सामान्य दूध पचाने में असक्षम महिलाओं को फर्टीफाइड सोया मिल्क, ज्यूस, आमंडल मिल्क, लेक्टोस फ्री मिल्क लेना चाहिए। परिषद के पूर्व अध्यक्ष आरके चतुर, महासचिव आरके नेभनानी, किरणमल सावनसुखा एवं अन्य मौजूद थे।