
,,
इस साल महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर पिछले 4 सालों की तुलना में यात्री भार में इजाफा हुआ है। वहीं उड़़ानें भी बढ़ी हैं। उदयपुर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से हर माह जारी होने वाले आंकड़ों में सामने आया है कि इस साल अप्रेल माह में 1 लाख 5 हजार 640 यात्रियों ने सफर किया, जबकि वर्ष 2022 में 76097 यात्रियों ने हवाई सफर किया था। इसमें 29 हजार 543 यात्रियों का इजाफा हुआ है। वहीं कोरोना काल में कभी एक समय ऐसा भी था जब केवल 3 यात्रियों ने अप्रेल माह में हवाई सफर किया था। इसके बाद जैसे-जैसे हालातों में सुधार हुआ, वैसे-वैसे यात्रीभार बढ़ता रहा।
एयरक्राफ्ट मूवमेंट भी बढ़ा
उदयपुर एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट मूवमेंट की बात करें तो गत सालों की अपेक्षा अप्रेल माह में इस साल ये 905 रहा। वहीं वर्ष 2022 में ये 587 रहा। अब समर शेड्यूल भी लागू हो गया है और छुटि्टयों में लोग घूमने भी निकलेंगे, जिसके लिए बुकिंग्स शुरू हो गई हैं। ऐसे में पैसेंजर फुटफॉल इस बार अधिक बढ़ने की संभावना है। वर्तमान में मुंबई, दिल्ली, जयपुर, भोपाल, इंदौर, हैदराबाद, बेंगलूरू, अहमदाबाद के लिए 16 उड़ानें हैं।
अप्रेल माह में पिछले चार साल की स्थिति -
2023 : 105640
2022 : 76098
2021 : 33191
2020 - 03
पिछले 4 सालों में उड़ानों की स्थिति -
2023 : 905
2022 : 587
2021 : 447
2020 - 04
इस साल हवाई यात्रियों की स्थिति -
अप्रेल - 105640
मार्च - 140911
फरवरी - 158838
जनवरी - 152263
इस साल उड़ानों की स्थिति -
अप्रेल - 905
मार्च - 1179
फरवरी - 1296
जनवरी - 1367
Updated on:
04 May 2023 11:34 pm
Published on:
04 May 2023 11:33 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
