28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amrutam jalam : फतहसागर को सींचने वाली नहर में जल से पहले बहा पसीना

Amrutam jalam: श्रमदान करने उमड़े शहरवासी, राजस्थान पत्रिका का अमृतम् जलम् महाअभियान

less than 1 minute read
Google source verification
Amrutam jalam : फतहसागर को सींचने वाली नहर में जल से पहले बहा पसीना

Amrutam jalam : फतहसागर को सींचने वाली नहर में जल से पहले बहा पसीना

Amrutam jalam: तारीख 7 और घड़ी की सुइयां भी सुबह के 7 बजा रही थी। चढ़ते सूरज की किरणों से ललाट पर श्रम बिंदु चमक रहे थे। परहेज करने के बजाय सैकड़ों हाथ गंदगी और कचरा ढो रहे थे। बच्चे हो या बुजुर्ग, महिलाएं हो या पुरुष, मेहनतकश होकर श्रमदानी बने जा रहे थे। बिना थके चेहरों पर खिलती मुस्कान सेवाभावी सोच दर्शा रही थी। हंसी ठिठोली के बीच, देखते ही देखते धुंधली तस्वीर साफ होती नजर आ रही थी।

मौका था राजस्थान पत्रिका के अमृतम् जलम् महाअभियान के तहत मदार नहर की सफाई का। अभियान का आगाज करते हुए रविवार सुबह मदार नहर की सफाई करने के लिए शहरभर के सामाजिक संगठन जुटे। शहर की धड़कन फतहसागर को सींचने वाली नहर में जल से पहले पसीना बहाते शहरवासियों ने जोश के साथ श्रमदान किया। नहर के देवाली छोर पर करीब 500 मीटर दायरे में सफाई की गई।

एक सप्ताह में साफ होगी पूरी नहर

उपमहापौर पारस सिंघवी ने आयोजन को लेकर राजस्थान पत्रिका का आभार जताते हुए कहा कि पत्रिका की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम की ओर से एक सप्ताह के दरमियान मदार नहर की सफाई की जाएगी।

विकास और स्वच्छता में अहम भूमिका

राजस्थान पत्रिका उदयपुर संस्करण के संपादक अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रिका हमेशा सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी रहता है। सभी का साथ शहर के विकास और स्वच्छता में अहम भूमिका निभाएगा।

इनकी रही भागीदारी

आयोजन में शामिल हुए विशिष्ट व्यक्तियों में एसपी विकास शर्मा, उपमहापौर पारस सिंघवी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, कांग्रेस निवर्तमान जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, कांग्रेस नेता पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।