14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali Festival 2023 : दिवाली से पहले खरीददारी का सोच रहे हैं तो हो जाइए तैयार, ये हैं शुभ मुहूर्त

Diwali 2023 : दीपावली का पर्व आने वाला है। अगर आप शुभ मुहूर्त के इंतजार में हैं तो ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। ज्योतिषियों के अनुसार दीपावली तक कई शुभ संयोग बन रहे हैं।

2 min read
Google source verification
photo_6192456609146452749_x.jpg

उदयपुर. Diwali 2023 : दीपावली का पर्व आने वाला है। अगर आप शुभ मुहूर्त के इंतजार में हैं तो ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। ज्योतिषियों के अनुसार दीपावली तक कई शुभ संयोग बन रहे हैं जिसमें खरीदारी करना शुभ होगा। शुभ योगों की शुरुआत 1 नवंबर से ही हो जाएगी जो धनतेरस व दीपावली तक रहेंगे। धनतेरस वैसे ही खरीदारी का महामुहूर्त कहलाता है। मान्यता के अनुसार धनतेरस पर खरीद शुभ फलदायी होती है तो शहरवासी भी इस दिन खरीदारी करने बाजारों में उमड़ेंगे। ऐसे में इस दिन बाजारों में धनवर्षा होगी।

शनि पुष्य में खरीदारी होती है बेहद शुभ
पं. जगदीश दिवाकर के अनुसार दिवाली से पहले 4 नवंबर को पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। अगर पुष्य नक्षत्र या पुष्य योग शनिवार के दिन पड़ता है तो इसे शनि पुष्य कहते हैं। वहीं अगर पुष्य नक्षत्र रविवार के दिन पड़ता है तो इसे रवि पुष्य योग कहते हैं। इस विशेष योग में खरीदारी करना और घर पर सामान लाना बेहद शुभ होता है। ऐसे में आप इस दिन कई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। वहीं, पुष्य नक्षत्र के साथ शनिवार को बुधादित्य योग भी है जो काम को साधेंगे। इसी तरह 5 नवंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग ,पराक्रमी योग, बुधादित्य योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Diwali Festival 2023:: इस बार आसमान में होंगे हेलीकॉप्टर व ड्रोन के धमाके


दीपावली से पहले ये मुहूर्त खास
1 नवंबर - बुधवार जीर्ण गृह प्रवेश एवं वाहन क्रय विक्रय
3 नवंबर - शुक्रवार वाहन क्रय विक्रय
4 नवंबर - शनिवार शनि पुष्य योग त्रिपुष्कर योग प्रशस्त योग है। इनमें जीर्ण गृह प्रवेश, भूमि नींव एवं नवीन व्यापार, वाहन क्रय विक्रय
5 नवंबर - रविवार सर्वार्थ सिद्धि योग, नवीन व्यापार उद्योग
9 नवंबर - गुरुवार जीर्ण गृह प्रवेश वाहन व्यापार
10 नवंबर - शुक्रवार धनतेरस, भूमि पूजन, नींव, जीर्ण गृह प्रवेश, व्यापार, वाहन, ज्वेलरी और भी कई शुभ मुहूर्त किया जा सकेंगे।
11 नवंबर - शनिवार सर्वार्थ सिद्धि योग, जीर्ण गृह प्रवेश, व्यापार वाहन
12 नवंबर - दीपावली

यह भी पढ़ें : दिवाली से पहले प्याज ने दिलाई खुशियां


बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग