
Should heavy school bags be banned in India,Government panel suggests measures to reduce weight of school bags,Fed up with heavy school bags,children's school bag act 2006 pdf,school bag weight limits india,ideal weight of school bags,article on burden of school bags,heavy school bags articles,school bag weight law india,heavy school bags essay,cbse school bag weight,Comment on Heavy School Bags in India School Students at Risk
भुवनेश पंड्या/ उदयपुर . विद्यार्थियों के लिए ज्ञानात्मक, भावात्मक और क्रियात्मक तीनों पक्षों का विकास जरूरी है। इसमें से किसी एक पक्ष की उपेक्षा करने पर अन्य दोनों पक्ष प्रभावित होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्कूलों में हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को आनन्ददायी शनिवार के रूप में मनाने के निर्णय किया है। इन दोनों शनिवार को मध्यान्तर के बाद बच्चों को बस्तामुक्त कर दिया जाएगा, ताकि वे यह समय अपनी मस्ती में गुजार सकें। इससे बच्चे बस्तोंं के भार सेे मुक्त हाेेंगेे।
यह है उद्देश्य
- सृजनात्मक शक्ति का विकास
- संप्रेषण क्षमता व सहभागिता का विकास
- एकाग्रचित्तता, चिंतन व तार्किक क्षमता का विकास
- समूह में पारस्परिक सीखने का विकास
- दबावमुक्त आनन्ददायी सीखने का वातावरण
- मूल्यों का विकास
ये होंगी गतिविधियां
- अभिव्यक्ति कौशल : वाद विवाद, श्लोक वाचन, गीत, कविता, अन्त्याक्षरी, महापुरुषों के प्रेरक प्रसंगों पर बात
- सृजनात्मक कौशल : कबाड़ से जुगाड़, धागों व मोम से कलात्मक सामग्री बनाना, सब्जी-फल ठप्पा, अंगों, ज्यामितीय आकृतियों से थम्ब पेंटिंग, कोलाज, रंगोली, चित्रों में रंग भरना, खिलौने बनाना, मॉडल व चार्ट निर्माण
- सामुदायिक कौशल : पुलिस, डॉक्टर, नर्स, वकील, इंजीनियर, बैंक कर्मी से वार्ता। बढ़ई, कुम्हार, सुनार, कारीगर, पेंटर, दुकानदार से बात कर उनके काम के बारे में जानना, संस्कार सभा में दादी-नानी की कहानियां पढऩा
- शारीरिक कौशल : लम्बीकूद, ऊंची कूद, दौड़, अन्य आउटडोर खेल
- सामाजिक एवं संवेदनशीलता कौशल : आईसीटी लैब, प्रोजेक्टर पर फिल्म प्रदर्शन, बाल संरक्षण से जुड़ी पीपीटी व वीडियो
कक्षा 1 से 5, 6 से आठ और 9 से 12 के अलग-अलग गु्रप बनाए जाएंगे। हर समूह का एक-एक प्रभारी एवं सह प्रभारी होगा। गतिविधियों का चयन कर आयोजन करवाया जाएगा। हर स्कूल को इस आयोजन के लिए एक-एक हजार रुपए जारी कर रखे हैं।
नरेश डांगी, डीईओ माध्यमिक उदयपुर
Updated on:
04 Sept 2018 05:11 pm
Published on:
04 Sept 2018 05:06 pm
