
जग मंदिर पिछोला झील के एक द्वीप पर बना एक महल है। इसे "लेक गार्डन पैलेस" भी कहा जाता है। यह महल भारत के राजस्थान राज्य के उदयपुर शहर में स्थित है।

इसके निर्माण का श्रेय मेवाड़ साम्राज्य के सिसौदिया राजपूतों के तीन महराणाओं को दिया जाता है।

महल का निर्माण 1551 में महाराणा अमर सिंह द्वारा शुरू किया गया था, जिसे महाराणा करण सिंह (1620-1628) द्वारा जारी रखा गया और अंत में महाराणा जगत सिंह प्रथम (1628-1652) द्वारा पूरा किया गया।

जग मंदिर पैलेस का निर्माण मकराना मार्बल से किया गया है, जो इसे एक उत्कृष्ट और लोकप्रिय स्थल बनाता है। पैलेस में राजपूत और मुगल शैली का मिश्रण देखा जा सकता है।

महाराणा जगत सिंह के सम्मान में इसका नाम "जगत मंदिर" रखा गया है। यह पिछोला झील के दक्षिणी छोर पर दो प्राकृतिक द्वीपों में से एक में स्थित अपने तरह का शाही महल है, जो पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है।

गर्मियों के सीजन में यहां हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचकर सुकून और शांति अनुभव करते हैं।